लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सात दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन, जानें अन्य शहर का हाल, देखें गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2021 20:09 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4,043 नए मामले दर्ज किये गये हैं। अब तक 4,086 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के 866 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 618 नये मामले सामने आये।राज्य में पिछले 24 घंटों में इस महामारी से प्रदेश में 13 और व्यक्तियों की मौत हुई है।2,126 और लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहा है। दूसरी लहर ने कई शहर का हाल खराब कर दिया है। एमपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले सामने आए।

प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,18,014 तक पहुंच गयी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को 8 अप्रैल से राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में रात के कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

अगले तीन महीनों के लिए हर हफ्ते पांच दिनों के लिए सरकारी कार्यालयों के संचालन का भी फैसला किया गया है। सरकार ने अगले आदेशों तक प्रत्येक रविवार को सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में तालाबंदी की घोषणा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार प्रात: 6 बजे तक 60 घंटे तक लॉकडाउन रहेगा।

शुक्रवार को शाम छह बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक का कर दिया गया

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार को शाम छह बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा।’’ इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, छिंदवाड़ा, ग्वालियर एवं उज्जैन शहरों सहित कुछ अन्य शहरों में केवल रविवार को ही लॉकडाउन हो रहा था, जिसे अब बढ़ाकर शुक्रवार को शाम छह बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक का कर दिया गया है।

बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा

चौहान ने कहा, ‘‘बाकी जिन शहरों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है, वहां आपदा प्रबंधन समिति बैठक करके इसे रोकने के लिए आवश्यक एवं उपयुक्त फैसला करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि हम कोरोना के मरीजों के लिए इलाज की सारी व्यवस्थाएं कर रहे हैं और उनके लिए बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा।

नि:शुल्‍क इलाज के लिए कुछ बिस्‍तर आरक्षित किए गए

चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के प्रत्‍येक जिले में कम से कम एक कोविड केयर सेन्‍टर प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया है। यहॉ उन मरीजों को पृथक-वास पर रखा जायेगा, जिनके घर पर पृथक-वास के लिए पर्याप्‍त स्‍थान उपलब्‍ध नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्‍क इलाज के लिए कुछ बिस्‍तर आरक्षित किए गए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को कहा कि प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। साथ ही, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही कामकाज होगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाभोपालजबलपुरचिंचवडशिवराज सिंह चौहानकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना