लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश उपचुनाव: लोकसभा की एक, विधानसभा की तीन सीटों के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:04 IST

Open in App

भोपाल, दो नवंबर मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए हाल में हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, खंडवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

खंडवा संसदीय क्षेत्र और जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है।

निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, मतगणना में खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटील कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी नारायण सिंह पुरणी से 2,033 मतों से आगे चल रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों समेत आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली तथा जश्न समारोह की अनुमति नहीं होगी।

शनिवार को हुए मतदान में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 63.88 प्रतिशत तथा तीन विधानसभा सीटों पर 65.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जोबट में 53.30 प्रतिशत, पृथ्वीपुर में 78.14 तथा रैगांव विधानसभा सीटों पर 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

जोबट में सुलोचना रावत कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल के खिलाफ भाजपा की ओर से उम्मीदवार हैं। यह सीट कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण खाली हुई थी। पूर्व विधायक रावत हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। वह 1998 और 2008 में जोबट से कांग्रेस के टिकट पर जीती थीं।

रैगांव सीट से भाजपा ने जुगल किशोर बागरी की बहू प्रतिमा बागरी को मैदान में उतारा है। जुगल किशोर बागरी की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराया गया था। उनका सामना कांग्रेस की कल्पना वर्मा से हो रहा है। वर्मा को 2018 में जुगल किशोर बागरी ने हराया था।

पृथ्वीपुर में, भाजपा ने कांग्रेस के नितेंद्र राठौर के खिलाफ समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिशुपाल सिंह को मैदान में उतारा है। नितेंद्र राठौर के पिता पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित