मध्य प्रदेशः बुरहानपुर में हेडफोन लगा ट्रेन की पटरी पर चल रहे थे दो युवक, 50-60 टुकड़ों में बिखरा शव

By मुकेश मिश्रा | Published: November 21, 2020 07:17 PM2020-11-21T19:17:32+5:302020-11-21T19:19:49+5:30

बिरोदा गांव के रहने वाले इरफान (19) और कलीम (16) ट्रैक के रास्ते बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान दोनों  के कानों में हेडफोन लगा हुआ था। पीछे से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। कई बार हॉर्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं बदला और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

Madhya Pradesh Burhanpur Two youths walking tracks train headphones bodies scattered 50-60 pieces | मध्य प्रदेशः बुरहानपुर में हेडफोन लगा ट्रेन की पटरी पर चल रहे थे दो युवक, 50-60 टुकड़ों में बिखरा शव

शरीर कई हिस्सों में बंट गया। घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की है।  (file photo)

Highlightsलोको पायलट ने अफसरों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवको के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए।

इंदौरः रेलवे ट्रैक पर हेडफोन कान में लगाकर घूमना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों युवकों की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। उनका शरीर कई हिस्सों में बंट गया। घटना मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की है। 

शुक्रवार शाम  को बिरोदा गांव के रहने वाले इरफान (19) और कलीम (16) ट्रैक के रास्ते बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान दोनों  के कानों में हेडफोन लगा हुआ था। पीछे से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। कई बार हॉर्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं बदला और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

लालबाग स्टेशन पर लोको पायलट ने अफसरों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। शरीर के बाकी हिस्सों के चिथड़े उड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवको के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए।

युवक को समझाने जाना महंगा पड़ा

एक पिता को अपनी बेटी को चांटा मारने वाले युवक को समझाने जाना महंगा पड़ा। युवक और उसके साथी ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात अन्नपूर्णा थाने के सिद्धार्थ नगर की है। पुलिस के अनुसार देर रात 35 साल के प्रकाश पिता देवीलाल की बेटी को रामदास ने किसी बात पर  चांटा मार दिया था। इसी का विरोध दर्ज करवाने पिता रात में उनके घर पर गए थे।

बताया जा रहा है कि मल्टी में सीढ़ियों को लेकर दोनों परिवार में लंबे समय से बहस चल रही थी।  पिता रात में जब काम से लौटे, तो बेटी ने उन्हें पूरी बात बता दी। गुस्साए पिता बात करने युवक के घर पहुंच गए। यहां पर बहस इतनी बढ़ गई कि रामदास ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर प्रकाश को पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद रामदास दौड़कर घर से चाकू ले आया और प्रकाश को मार दिया। हमले के बाद वे भाग निकले, बेटा हरीश पिता को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Web Title: Madhya Pradesh Burhanpur Two youths walking tracks train headphones bodies scattered 50-60 pieces

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे