लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 24, 2026 15:45 IST

कार्रवाई महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकण्ठ द्वार के पास से आरंभ की गई। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के 45 आवासीय भूखंडों पर धर्म विशेष के लोगों ने नियम विरुद्ध तरीके से 90 हिस्सों में बांटकर व्यावसायिक निर्माण कर लिए थे।

Open in App

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर के निकट मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू की। आधा दर्जन पोकलेन और बुलडोजर की मदद से 16 अवैध इमारतों को जमीदोज किया जा रहा है। यह कार्रवाई लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद शुरू हुई है।

कार्रवाई महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार नीलकण्ठ द्वार के पास से आरंभ की गई। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के 45 आवासीय भूखंडों पर धर्म विशेष के लोगों ने नियम विरुद्ध तरीके से 90 हिस्सों में बांटकर व्यावसायिक निर्माण कर लिए थे। पूर्व में इसी क्षेत्र में 42 अवैध इमारतें ढाही जा चुकी हैं।

यूडीए के सीईओ के नेतृत्व में 50 पुलिस अधिकारी-जवान, 50 नगर निगम कर्मी और प्रशासनिक अमला तैनात है। भारी सुरक्षा के बीच चली इस कार्रवाई से इलाके में तनाव बना रहा, लेकिन प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से काम जारी रखा।

हरि फाटक ब्रिज चौड़ीकरण को मिलेगी गति

इस कार्रवाई से हरि फाटक ब्रिज चौड़ीकरण और महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग योजना का कार्य तेज होगा। यूडीए अधिकारियों के अनुसार, ये अतिक्रमण हटने से विकास योजनाएं पटरी पर लौटेंगी, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। 

स्थानीय निवासियों ने भी इसे स्वागतयोग्य कदम बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केवल अवैध निर्माण ही लक्ष्य हैं, और कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो