लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बीजेपी विधायक ने उठाई पृथक विंध्य प्रदेश की मांग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2020 06:17 IST

बीजेपी विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ अलग हुआ उसका विकास हुआ लेकिन विंध्य क्षेत्र का आज तक विकास नहीं हुआ है. हम मुख्यमंत्री से यह मांग करते हैं कि विंध्य क्षेत्र को मध्य प्रदेश से अलग किया जाए और उसे एक स्वतंत्र प्रदेश घोषित किया जाए.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पृथक विंध्य प्रदेश की मांग की है.उन्होंने इस मांग का पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लिखा है.

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पृथक विंध्य प्रदेश की मांग की है. उन्होंने इस मांग का पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लिखा है.

भारतीय जनता पार्टी के मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि विंध्य क्षेत्र को पृथक राज्य का दर्जा दिया जाए.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अलग हुआ उसका विकास हुआ लेकिन विंध्य क्षेत्र का आज तक विकास नहीं हुआ है. हम मुख्यमंत्री से यह मांग करते हैं कि विंध्य क्षेत्र को मध्य प्रदेश से अलग किया जाए और उसे एक स्वतंत्र प्रदेश घोषित किया जाए.

उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र से आने वाले सभी विधायक और सांसदों को हमने पत्र लिखा है, ताकि वहां के लोग अब एक हो जाएं और विंध्य क्षेत्र को एक प्रदेश के रूप में विकसित कर पाए. उन्होंने कहा कि आज विंध्य क्षेत्र के पास ना अच्छे अस्पताल हैं ना उद्योग हैं और ना ही अन्य सहूलियत हैं.

त्रिपाठी ने कहा कि यह आंदोलन भोपाल से लेकर विंध्य तक जाएगा. उन्होंने कहा कि जो नेता विंध्य को अलग प्रदेश बनाने के साथ होंगे उन नेताओं का क्षेत्र की जनता पूरा साथ देगी. त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य क्षेत्र को अलग प्रदेश बनाने की मांग का जो नेता समर्थन नहीं करेंगे उनका बहिष्कार किया जाएगा.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी हमने पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से हम उनसे इस बात का निवेदन कर चुके हैं कि विंध्य क्षेत्र को प्रदेश के रूप में मान्यता दी जाए.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?