लाइव न्यूज़ :

BJP नेता के विवादित बोल, लड़कियों की शादी में देरी होने से होता है लव जेहाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2018 04:17 IST

 मध्य प्रदेश के आगर मालवा से बीजेपी विधायक गोपाल परमार ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने लड़कियों की शादी को लेकर विवादित  टिप्पणी की है।

Open in App

 मध्य प्रदेश के आगर मालवा से बीजेपी विधायक गोपाल परमार ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने लड़कियों की शादी को लेकर विवादित  टिप्पणी की है। दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा है कि जब से सरकार ने 18 साल का नियम बनाया है, तबसे लड़कियां भाग कर शादी करने लगी हैं, लव जेहाद का काम शुरू हो गया है। 

सिद्धरमैया का पीएम मोदी पर पलटवार, बीजेपी को PPP का मतलब समझाया

एक कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा है कि पहले  हम  देखते थे कि समाज में जो भी शादी होती थी हमारे बड़े-बूढ़े ही संबंध थे कर लेते थे, भले ही वो बचपन में कर लेते थे, लेकिन  उस समय के वो रिश्ते ज्यादा टिके रहते थे, वह ज्यादा मजबूत थे। जब से सरकार ने 18 साल की बीमारी चालू की है, तभी से बहुत सारी लड़कियां भागने लग गई हैं। 

इतना ही नहीं लव जेहाद का बुखार चालू हो गया है, हमें घर में ध्यान ही नहीं है की हमारी छोरी क्या कर रही है, हमें कह कर जा रही है कि पढ़ने के लिए कोचिंग क्लास जा रही हूं और वह किसी भी लड़के के साथ भाग गई तो बहुत सारे शरारती लोग आते हैं।कोई आकर मीठा बोलने लग जाए और बरगलाने की कोशिश करता है तो जवान बच्ची का मन भटकना स्वभाविक है, इसलिए सभी माता-बहनों से आग्रह करता हूं कि वे लव जिहाद को लेकर सतर्कता बरते।

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के विवादित बोल- जो वोट डालने नहीं आते, उनके हाथ-पैर बांधकर BJP के पक्ष में वोट डलवाओ

उन्होंने कहा कि आज मैं मां बहनों से आग्रह करता हूं कि यह जो बुखार आया है लव जेहाद का इससे सतर्कता बरतने का काम हम सबका है। बीजेपी नेता की इस टिप्पणी के बाद से पार्टी और उनकी जमकर आलोचना हो रहा है। इस बयान को महिला विरोधी बताया जा रहा है। वहीं, इस पर बीजेपी की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीलव जिहादमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब