मध्य प्रदेशः 40 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, नली से पिलाया गया दूध

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 10, 2018 04:02 PM2018-03-10T16:02:13+5:302018-03-10T23:15:21+5:30

मध्य प्रदेश के देवास जिले में खुले बोरवेल में गिरा बच्चा आवाज लगाकर खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है।

Madhya Pradesh: 4-year-old dropped open borewell, its 40 feet deep  | मध्य प्रदेशः 40 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, नली से पिलाया गया दूध

4 year old child falls in open borewell, Indore, Madhya Pradesh

Highlightsखुले बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, 40 फीट गहरा है बोरवेलशुरुआत में बोरवेल के नीचे से आवाज लगा रहा था बच्चाबोरवेल के अन्दर पाइप के द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही हैघटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक से बच्चे ने की बात

इन्दौर, 10 मार्च: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक 4 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है। जानकारी के अनुसार उस 40 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा 27 फीट पर फंसा हुआ है। एसडीईआरएफ और सेना की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, मासूम को टीम ने नली की मदद से दूध पिलाया है।

स्‍‌थानीय संवाददाता के अनुसार घटना शानिवार सुबह करीब 11 बजे की है। घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन ने बच्चे को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन पिछले पांच घंटों में बचाव दल बच्चे को बाहर निकालने में सफल नहीं हो पाया है।

फिलहाल बोरवेल के अन्दर पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। खातेगांव तहसील के उमरिया गांव की है। बोरवेल में फंसें बच्चे का नाम रोशन (4 वर्ष) पिता भीमासिंह कोरकू निवासी कांजीपुरा है। उसकी मां रेखा बाई ने बताया कि वह सुबह ही अपने तीन बच्चों रोशन, नैतिक तथा चेतन के साथ उमरिया काम करने आई थी। बच्चों को एक पेड के नीचे खेलने को कहा कर वह खेत में काम करने लगी।

बोरवेल में गिरने के बाद आवाज लगा रहा था बच्चा

बच्चे खेलते हुए पास के खेत में पहुंच गए। खेत में खुला सूखा बोरिंग था। इसमें रोशन गिर गया। दोनों बच्चे चिल्लाते हुए उसके पास पहुंचें। मां और खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़ते हुए बोरिंग के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चे को देखने की कोशिश की। बच्चा आवाज लगा रहा था। तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

विधायक से बच्चे ने लगाई बाहर निकालने की गुहार

इस बीच क्षेत्र के विधायक भी वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चे से बात की। बच्चे ने उनसे उसे बाहर निकलने की बात कही। जिला प्रशासन ने तत्काल मौके पर जेसीबी सहित डॉक्टरों की टीम बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है। बच्चा बोर में 27 फीट पर फंसा हुआ है। ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए पाइप डाल कर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। बोरवेल के उपर कनात लगा दी गयी है। बोरवेल के पास खुदाई की जा रही है।

रिपोर्टः मुकेश मिश्रा, लोकमत समाचार संवाददाता

Web Title: Madhya Pradesh: 4-year-old dropped open borewell, its 40 feet deep 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे