लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, विधायक बिसाहूलाल साहू बीजेपी में शामिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2020 14:19 IST

Madhya Pradesh Government Crisis: मध्‍य प्रदेश में 220 विधायक हैं और बहुमत का आंकड़ा 110 है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक इस्‍तीफा देते हैं तो उसकी संख्‍या घटकर 106 हो जाएगी। बीजेपी के पास अभी 107 विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिसाहूलाल साहू ने कहा है, मैं मध्य प्रदेश का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, 1980 से मैं विधायक हूं। लगातार मेरी उपेक्षा की गई।ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने भी मंगलवार (10 मार्च) को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

भोपाल:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ​विधायक बिसाहूलाल साहू शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने भी मंगलवार (10 मार्च) को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया है।

बिसाहूलाल साहू ने कहा है, मैं मध्य प्रदेश का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, 1980 से मैं विधायक हूं। लगातार मेरी उपेक्षा की गई। जिस हिसाब से कमलनाथ सरकार चल रही है आने वाले समय में अधिकांश विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे। 

मध्य प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके 27 समर्थक विधायकों के मोबाइल फोन बीती रात (9 मार्च) अचानक बंद होने के बाद बुलाई गई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मौजूद करीब 20 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति आस्था जताते हुए इस्तीफा सौंप दिया था।

सिंधिया समर्थित जिन मंत्रियों के मोबाइल फोन बंद हैं, उनमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट, श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील