लाइव न्यूज़ :

एमएम कलबुर्गी की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा- दाभोलकर, पानसरे की हत्या जैसा पैटर्न, हो SIT जाँच

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 15:01 IST

सर्वोच्च न्यायलय ने महाराष्ट्र और कर्नाटक की राज्य सरकारों से छह हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है।

Open in App

कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी की पत्नी उमादेवी कलबु्री ने बुधवार (10 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके अपने पति की हत्या की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। उमादेवी ने याचिका में सर्वोच्च न्यायालय से कहा है कि उनके पति की हत्या गोविंद पानसरे और नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के पैटर्न पर की गयी है और इसकी जाँच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने उमादेवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों के साथ ही सीबीआई और एनआईए से इस मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा है। सर्वोच्च न्यायलय ने दोनों राज्यों की सरकारों से छह हफ्ते के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।

76 वर्षीय कलबुर्गी की 30 अगस्त 2015 को उनके धारवाड़ स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 28 नवंबर 1938 को जन्मे कलबुर्की कन्नड़ के सम्मानित लेखक और अकादमिक विद्वान थे। वो हम्पी स्थिति कन्नड़ विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर भी रहे थे। उन्हें साल 2006 में अपने शोध-लेख संग्रह मार्ग-4 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। कलबुर्गी हिंदुत्वावादी संगठनों को मुखर आलोचक थे। उनके करीबी लोगों ने उनकी हत्या में हिंदुत्ववादी संगठनों का हाथ होने की आशंका जाहिर की थी।

67 वर्षीय नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में हत्या कर दी गयी थी। 81 वर्षीय गोविंद पानसरे की 20 फरवरी 2015 को मुंबई में हत्या कर दी गयी थी।

टॅग्स :कर्नाटकसुप्रीम कोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल