लाइव न्यूज़ :

मंगल ग्रह 15 वर्षों में पहली बार पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा

By मेघना वर्मा | Updated: July 25, 2018 13:43 IST

पूर्ण चंद्र ग्रहण शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया , अफ्रीका , एशिया , यूरोप और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों में दिखाई देगा।

Open in App

अब रात के समय आसमान में मंगल ग्रह को देखने का समय आ गया है। अगले सप्ताह हमोर सौर मंडल का यह लाल ग्रह 15 वर्षों में पहली बार पृथ्वी के सबसे नजदीक आ रहा है।

अगले मंगलवार यानी 31 अगस्त को दोनों ग्रह एक - दूसरे से महज 5.76 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होंगे और शुक्रवार को मंगल ग्रह पृथ्वी से विपरीत दिशा में होगा। इसका मतलब है कि मंगल ग्रह और सूरज पृथ्वी के ठीक दूसरी तरफ होंगे। इसी दिन दुनियाभर में पूर्ण चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखेगा।

मंगल ग्रह जब पृथ्वी के समीप आएगा तो वह और दिनों के मुकाबले ज्यादा चमकीला होगा। खगोलविदों को अगस्त की शुरुआत में इसका अच्छा नजारा दिखने की उम्मीद है।

नासा के अनुसार , अगली बार वर्ष 2020 में मंगल गृह पृथ्वी के सबसे नजदीक आएगा। तब दोनों की दूरी 6.2 करोड़ किलोमीटर होगी।

पूर्ण चंद्र ग्रहण शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया , अफ्रीका , एशिया , यूरोप और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों में दिखाई देगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो वह चमकीले नारंगी रंग से लाल रंग का हो जाता है और एक दुर्लभ घटना के तहत गहरे भूरे रंग से और अधिक गहरा हो जाता है। यही कारण है कि ऐसे पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय दिखने वाले चांद को ब्लड मून कहा जाता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे लंबा एक घंटे 43 मिनट का होगा। 

टॅग्स :लूनर एक्लिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस