लाइव न्यूज़ :

लखनऊः मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार, पुत्र प्रतीक यादव ने मुखाग्नि दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2022 16:44 IST

मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह खराब स्वास्थ्य के कारण अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आए।कार में बैठे-बैठे ही साधना गुप्ता को अंतिम विदाई दी। चाचा शिवपाल सिंह यादव इस दौरान मुलायम की कार के दरवाजे के पास खड़े रहे।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। साधना का शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

वह लंबे समय से बीमार थीं। उनका पार्थिव शरीर विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह यादव के घर से ट्रक पर रखकर घाट तक ले जाया गया। साधना के पुत्र प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे।

हालांकि, मुलायम खराब स्वास्थ्य के कारण अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आए और कार में बैठे-बैठे ही साधना को अंतिम विदाई दी। अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव इस दौरान मुलायम की कार के दरवाजे के पास खड़े रहे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के घर जाकर साधना के निधन पर शोक जताया। साधना के अंतिम संस्कार में सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव भी मौजूद थीं।

साधना पिछले करीब तीन महीने से फेफड़ों में संक्रमण तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त थीं। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। सपा संस्थापक की पहली पत्नी मालती देवी का वर्ष 2003 में निधन हो गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मालती के ही बेटे हैं। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवलखनऊसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर