लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो, समर्थकों ने पोस्टर को बताया मां दुर्गा का रूप

By स्वाति सिंह | Published: February 11, 2019 10:29 AM2019-02-11T10:29:06+5:302019-02-11T10:29:06+5:30

प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी।

Lucknow: Congress office, Uttar Pradesh, Priyanka Gandhi Vadra, Jyotiraditya Scindia , Rahul Gandhi, BJP, Posters | लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो, समर्थकों ने पोस्टर को बताया मां दुर्गा का रूप

pic courtesy: ANI

महासचिव बनने के बाद सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा अपना पहला रोड शो करेंगी।उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। इसी बीच लखनऊ में जगह-जगह प्रियंका को देवी दुर्गा का अवतार बताए जाने वाले पोस्टर लगाए गए। इस पोस्टर में प्रियंका दुर्गा के रूप में शेर पर बैठी नजर आ रही हैं।


इन पोस्टर के जरिए बीजेपी पर हमला किया गया है। इस पोस्टर में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी सीएम योगी की तस्वीर बनी है और कुछ धनी लोगों को एक समूह भागता नजर आ रहा है और लिखा  'ना बाबा ना, बहुत हो गया। वहीं ये तीनों अकेले खड़े देख रहे हैं। 

नीचे लिखा है 'दवा की कड़वी घूंट' लिखा गया है। इसके साथ पोस्टर में रामचरित मानस की एक चौपाई लिखी है, 'अब लौं नसानि, अब न नसिहौं' इसका अर्थ है अब तक तो नाश किया है लेकिन अब आगे नाश नहीं करेंगे। पोस्टर में नीचे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं के कार्टून बने हैं जो बहुत खुश नजर आ रहे हैं। 


प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे। पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है।प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के। सी। वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी चुना गया।

Web Title: Lucknow: Congress office, Uttar Pradesh, Priyanka Gandhi Vadra, Jyotiraditya Scindia , Rahul Gandhi, BJP, Posters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे