लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों में डीआरडीओ के योगदान की उपराज्यपाल ने की सराहना

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:54 IST

Open in App

लेह, 22 जून लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने केन्द्र शासित प्रदेश के विभिन्न सेक्टरों में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के योगदान की बुधवार को सराहना करते हुए क्षेत्र में विकास के लिये निरंतर सहयोग का अनुरोध किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि माथुर ने यहां राज निवास में रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी तथा लेह-लद्दाख के हाई एल्टिट्यूट रक्षा अनुसंधान संस्थान (डीआईएचएआर) के निदेशक ओ पी चौरसिया से बातचीत की।

उपराज्यपाल ने महामारी के दौरान लद्दाख को प्रदान की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लद्दाख मास्क, सैनिटाइज़र, वेंटिलेटर और वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) जैसी आवश्यक सामग्री समय पर प्राप्त करने में कामयाब रहा।

अधिकारी ने कहा कि पिछले साल जुलाई में डीआईएचएआर, डीआरडीओ लेह में एक आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला की स्थापना के साथ, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में कोविड ​​-19 मामलों की पहचान करने के लिए परीक्षण की दर को बढ़ाने में सक्षम है।

माथुर ने डीआरडीओ के परमाणु चिकित्सा व संबद्ध विज्ञान संस्थान में कोविड-रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के विकास के लिये उसकी सराहना की और कहा कि यह आविष्कार एजेंसी के वैज्ञानिक कौशल का एक और उदाहरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत