LPG के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी, प्रति सिलेंडर पर इतनी बढ़ी कीमत, महीने में दूसरी बार हुआ इजाफा

By अनिल शर्मा | Published: May 19, 2022 09:43 AM2022-05-19T09:43:48+5:302022-05-19T09:52:24+5:30

lpg gas price of 14.2 kg domestic LPG cylinder has increased by Rs 3.5 from today | LPG के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी, प्रति सिलेंडर पर इतनी बढ़ी कीमत, महीने में दूसरी बार हुआ इजाफा

LPG के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी, प्रति सिलेंडर पर इतनी बढ़ी कीमत, महीने में दूसरी बार हुआ इजाफा

Highlights, कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी आज यानी 19 मई 2022 से बढ़ गए हैं अब दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 1,003 पहुंच चुकी हैं

नई दिल्लीः महंगाई से त्रस्त जनता के लिए गुरुवार का दिन बुरी खबर लेकर आया है। भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं।  LPG गैस के दाम प्रति सिलेंडर 3.50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में अब दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 1,003 पहुंच चुकी हैं। 

वहीं, कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी आज यानी 19 मई 2022 से बढ़ गए हैं। गौरतलब है कि इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। इससे पहले 7 मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये बढ़ाए गए थे। जिससे देश के कई हिस्सों में गैस की कीमतें 1000 के करीब पहुंच गई थीं।

बता दें  पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया। आज से दिल्ली  व मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये और कोलकाता में 1029 व चेन्न्ई में 1018.5 में मिलेगा।

 

Web Title: lpg gas price of 14.2 kg domestic LPG cylinder has increased by Rs 3.5 from today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे