लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की रिहाइ के लिए जेपी आंदोलन की तर्ज पर होगा LP मूवमेंट, नए तेवर में नजर आए तेजस्वी और तेज प्रताप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2019 19:20 IST

बताया जाता है कि दोनों भाइयों में बढ़ती हुई दूरियों को देखकर लालू यादव ने एक बडा इमोशनल दांव खेला हैं. पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप से यह संकल्प लिया है कि अगर वह अपने पिता के लिए कोई आंदोलन करते हैं तो उसमें वो अपने छोटे भाई तेजस्वी को जरूर साथ रखेंगे.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे अर्थात तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की जोड़ी एक बार फिर से एक मंच पर दिखाई देने वाले हैं. पिछले कुछ समय से अलग-अलग चल रहे दोनों भाइयों को उनके पिता लालू ने फिर से मिलवाया है. ऐसे में अब बहुत जल्द हीं दोनों भाई अपने सारे मनभेदों को मिटाकर एक नए तेवर में नजर आएंगे. तेजप्रताप और तेजस्वी अब लालू के रिहाई आंदोलन करेंगे. 

बताया जाता है कि दोनों भाइयों में बढ़ती हुई दूरियों को देखकर लालू यादव ने एक बडा इमोशनल दांव खेला हैं. पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप से यह संकल्प लिया है कि अगर वह अपने पिता के लिए कोई आंदोलन करते हैं तो उसमें वो अपने छोटे भाई तेजस्वी को जरूर साथ रखेंगे. 

चूंकि तेजप्रताप अपने पिता को बेहद प्यार करते हैं ऊपर से वो एक बेहद भावुक इंसान भी हैं, इसलिए उन्होंने पिता को दिए संकल्प को पूरा करने के लिए अपने फैसले को हीं बदल दिया. 

20 जनवरी को होने वाले लालू प्रसाद यादव मूवमेंट को स्थगित करते हुए, तेजप्रताप ने ये दलील देकर सबको चौका दिया है कि तेजस्वी के पटना में नहीं रहने के चलते उन्होंने एलपी मूवमेंट को तत्काल स्थगित किया है. जबकि इससे पहले कई बार ऐसे मौके आए जब तेज-तेजस्वी ने एक-दूसरे के बगैर ही कई रैलियां की हैं. 

तेजप्रताप के इस नए फैसले से राजद के साथ-साथ अब उनके सहयोगी भी राहत की सांस ले रहे हैं तो विरोधी इस पर भी चुटकी लेने में पीछे नहीं हैं. उनके  अनुसार लालू यादव के इस पहल से उनके दोनों लाल एक साथ तो हो गए हैं लेकिन यह जोड़ी कब तक बरकरार रहेगी ये तो समय बताएगा? 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के लिए किये जाने वाले इस आंदोलन को जेपी मूवमेंट की तर्ज पर एलपी मूवमेंट का नाम दिया गया है, जिसमें दोनों साथ-साथ काम करेंगे.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया