लाइव न्यूज़ :

मप्र में प्यार तो चल सकता है, पर "जिहाद" किसी भी कीमत पर नहीं चल सकता : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: March 10, 2021 00:03 IST

Open in App

इंदौर, नौ मार्च मध्यप्रदेश में जबरन या छल-कपट से धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले कानून के वजूद में आने के अगले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि अब सूबे में प्यार तो चल सकता है, लेकिन "जिहाद" किसी भी कीमत पर नहीं चल सकता।

चौहान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "हमने विधानसभा में कल (सोमवार) ही धार्मिक स्वतंत्रता का विधेयक पारित किया है। अगर किसी व्यक्ति ने गलत नीयत, भय और प्रलोभन के जरिये या बहला-फुसलाकर बेटियों की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की, तो मैं उस व्यक्ति से जिंदगी भर जेल में चक्की पिसवाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "अब मध्यप्रदेश की धरती पर प्यार तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चल सकता।"

गौरतलब है कि विधानसभा से पारित "मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2021" में शादी तथा किसी अन्य कपटपूर्ण तरीके से धर्मांतरण पर अधिकतम 10 साल की कैद और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी के बढ़ते प्रकोप पर चिंता भी जताई जहां हाल ही में छह लोगों में इसके वायरस का ब्रिटेन वाला स्वरूप मिला है।

चौहान ने कहा, "पड़ोसी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बुरी तरह फैला हुआ है। इंदौर, मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी होने के नाते खासकर मुम्बई से जुड़ा है। इसलिए मैं आपको डरा नहीं रहा हूं। लेकिन थोड़ा चिंतित हूं।"

मुख्यमंत्री ने इंदौरवासियों से मास्क पहनने और महामारी से बचने की तमाम हिदायतें मानने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि अब इंदौर में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा होने दी जाए।"

चौहान ने शहर में परमार्थिक क्षेत्र के "माधव सृष्टि चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर" का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य कार्यक्रम में अफसरों को निर्देश दिए कि लोगों के भूखंडों पर जबरन कब्जा करने वाले भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए और वास्तविक हकदारों को भूखंडों पर जल्द से जल्द कब्जा दिलाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर