लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने EC को लिखा खत, कांग्रेस पर प्रधानमंत्री-हिन्दू धर्म का 'अपमान' करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 21, 2019 02:03 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया गया है और उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के मंत्री ने कहा कि ट्वीट के साथ कांग्रेस ने करीब दो मिनट का एक वीडियो साझा किया। भाजपा नेता ने दावा किया कि क्लिप के गीत में प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक बातें की गई हैं

वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर दावा किया कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया गया है और उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया है। तावड़े ने यह भी दावा किया कि इस ट्वीट में हिन्दू धर्म को नकारात्मक छवि में पेश किया गया है।

तावडे ने भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की तरफ से यह पत्र लिखा है। उनके पत्र में कहा गया कि कांग्रेस ने 20 अप्रैल दिन में 12 बजकर 20 मिनट पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा कि योजना यह है कि मोदी घृणा के संगठित प्रचार, झूठी खबरें फैलाने, लोगों को गुमराह करने, महिला विरोध, संविधान को गलत बताने तथा घृणा फैलाने के लिए धार्मिक भावनाओं के दुरुपयोग को अपना आशीर्वाद देते हैं।

भाजपा के मंत्री ने कहा कि ट्वीट के साथ कांग्रेस ने करीब दो मिनट का एक वीडियो साझा किया। भाजपा नेता ने दावा किया कि क्लिप के गीत में प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक बातें की गई हैं, झूठ फैलाया गया है और उनके प्रति घृणा को उकसाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब