लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें उनके यूनियन नेता से कांग्रेस अध्यक्ष बनने तक का सफर

By रुस्तम राणा | Updated: April 28, 2023 14:31 IST

80 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनीतिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे अक्टूबर 2022 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने साल 1969 में यूनियन नेता के रूप में शुरू किया राजनीतिक सफरसाल 2014 से 2019 तक वह लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे

Lokmat Parliamentary Awards: लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को दिल्ली में आयोजित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे और उन्हीं के हाथों यह पुरस्कार उन्हें दिया गया।  

अक्टूबर 2022 में बने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

पिछले साल अक्टूबर में खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। खड़गे ने अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भारी मतों से हराया। इस चुनाव में खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे।

साल 1969 में यूनियन नेता के रूप में शुरू किया राजनीतिक सफर

80 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष राजनीतिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। 

साल 2014 से 2019 तक रहे लोकसभा में  विपक्ष के नेता 

वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष