लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद' का मिला लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स-2022 पुरस्कार

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2023 14:39 IST

Lokmat Parliamentary Awards: लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस बार समारोह के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकेट चजर्जी पश्चिम बंगाल के हुगली से सांसद हैं।यह पुरस्कार उन्हें संसदीय लोकतंत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

Lokmat Parliamentary Awards: हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चजर्जी को 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद' (Best Women Parliamentarian of the Year) का लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स - 2022 प्रदान किया गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने हाथों से भाजपा सांसद को इस पुरस्कार से नवाजा।

गौरतलब है कि लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संसदीय लोकतंत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद के सदस्यों को आठ अलग-अलग श्रेणियों (जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल) में पुरस्कार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सर्वाधिक विश्वसनीयता के प्रतिष्ठित लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स संसद के उत्कृष्ट सदस्यों को उनके योगदान के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों (लोकसभा से 4 और राज्यसभा से 4) में हर साल प्रदान किया जाता है।

जूरी बोर्ड ने विजेताओं का चयन करने के लिए वर्ष 2020 और 2021 के दौरान सभी सांसदों के संसदीय योगदान का अध्ययन किया। इससे पहले के वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार जैसे दिग्गज राजनेताओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब