लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2022: लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 14:29 IST

अपने राजनैतिक करियर में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए हैं। महताब ओडिशा की कटक सीट से बीजू जनता दल की ओर से निर्वाचित होकर लोकसभा में पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजू जनता दल के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट का अवार्ड भर्तुहरि महताब वर्तमान समय में सत्रहवीं बार लोकसभा के सांसद हैं। नई दिल्ली में आज लोकमत संसदीय पुरस्कार का आयोजन किया गया है

नई दिल्ली:लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के चौंथे संस्करण के पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है।  इस बार अवार्ड समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप हुए हैं। समारोह में कई हस्तियों को उनके असाधारण कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर लोकसभा सदस्य भर्तुहरि महताब को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के खिताब से नवाजा गया। 

भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता भर्तुहरि महताब वर्तमान समय में सत्रहवीं बार लोकसभा के सांसद हैं। अपने राजनैतिक करियर में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए हैं। महताब ओडिशा की कटक सीट से बीजू जनता दल की ओर से निर्वाचित होकर लोकसभा में पहुंचे हैं।

उनके राजनीतिक सफर की ओर नजर डाले तो उन्हें निर्वाचन क्षेत्र से 1990, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा का सदस्य चुना गया। बीजेडी नेता महताब का जन्म ओडिशा के भद्रक जिले के अगरपारा में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा ओडिशा से ही की है।

मालूम हो कि लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में इस वर्ष भर्तृहरिक महताब के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन, भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या, कांग्रेस की वंदना चव्हाण, लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज कुमार झा को शामिल किया गया है। इन सभी हस्तियों को अलग-अलग क्षेत्र में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डBhartrihari Mahtab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर