लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2022: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- "राहुल गांधी को नहीं पीएम मोदी को देश से मांगनी चाहिए माफी"

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 14:24 IST

सुप्रिया श्रीनेत ने अडानी ग्रुप का मु्द्दा उठाते हुए कहा कि ये पहली सरकार है जो सत्ता में होकर भी सदन की कार्रवाई को चलने नहीं दे रही क्योंकि विपक्ष लगातार अडानी ग्रुप पर कार्रवाई की मांग कर रही है। यहीं कारण है कि सरकार खुद सदन में कार्रवाई नहीं होने दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स दिल्ली में मंगलवार को आयोजित किया गया लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स कार्यक्रम में सुप्रिया श्रीनेत हुई शामिल सु्प्रिया श्रीनेत ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके राज में लोकतंत्र जीवित नहीं बचा

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स 2022 के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह आज नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। इसके साथ ही समारोह में लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। इस मौके कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कॉन्क्लेव में बेबाकी से अपने विचारों को रखा।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में बीजेपी की सरकार द्वारा उन सभी लोगों की आवाज दबाने का काम किया गया है, जिन्होंने मुखर होकर अपनी बात को रखा है। सशक्त और जीवित लोकतंत्र की निशानी ये नहीं है जो केंद्र सरकार द्वारा इन दिनों देश में माहौल बनाया गया है। बीजेपी के राज में लोकतंत्र खत्म हो रहा है और आज लोकतंत्र जीवित नहीं है। 

सुप्रिया श्रीनेत ने अडानी ग्रुप का मु्द्दा उठाते हुए कहा कि ये पहली सरकार है जो सत्ता में होकर भी सदन की कार्रवाई को चलने नहीं दे रही क्योंकि विपक्ष लगातार अडानी ग्रुप पर कार्रवाई की मांग कर रही है। यहीं कारण है कि सरकार खुद सदन में कार्रवाई नहीं होने दे रही है।

उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार पत्रकारों के खिलाफ केस कर उन्हें जेल में डाल रही है, आखिर  मोदी सरकार को डर किस बात का है क्यों वह सामने आकर महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर नहीं बात करती है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज बीजेपी राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर उन्हे माफी मांगने को कह रही है लेकिन खुद प्रधानमंत्री साल 2015 में चीन गए थे और देश के खिलाफ बोल कर आए। राहुल गांधी को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने बयानों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज देश में युवा वर्ग परेशान है, आम जनता महंगाई से परेशान है। पीएम मोदी पिछले 9 सालों से देश से मन की बात कर रहे हैं और जनता इससे तंग आ गई है। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डSupriya Shrinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल