लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards: संविधान विरोधी, अंबेडकर विरोधी, गांधी विरोधी है नागरिक संशोधन विधेयक: असदुद्दीन ओवैसी

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2019 16:07 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2019: इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी हिस्सा लिया। थरूर ने अमित शाह पर तंज करते हुए कहा है कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंविधान इस बात की इजाजत देता है कि सांसद में हम अपनी बात रखें, हम वही कर रहे हैं: ओवैसी'नागरिकता संशोधन बिल एंटी गांधी, एंटी अंबेडकर, एंटी संविधान और एंटी राजेंद्र प्रसाद है'

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिक संशोधन विधेयक को संविधान विरोधी और गांधी विरोधी बताया है। ओवैसी ने लोकमत नेशनल कॉनक्लेव में मंगलवार को कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक न केवल संविधान विरोधी है बल्कि गांधी और अंबेडकर विरोधी भी है। ओवैसी ने कहा कि जिन्होंने आजादी के बाद संविधान बनाया पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा होशियार थे। ओवैसी ने साथ ही साफ लफ्जों में कहा कि बीजेपी जो भी चीजें कर रही हैं, वे बिल्कुल उससे इत्तेफाक नहीं रखते।

ओवैसी ने साथ ही कहा संविधान इस बात की इजाजत देता है कि सांसद में हम अपनी बात रखें, हम वही कर रहे हैं। यदि सरकार नहीं सुनती है तो हम जनता और अदालत के बीच जाएंगे। ओवैसी ने कहा, 'नागरिकता संशोधन बिल एंटी गांधी, एंटी अंबेडकर, एंटी संविधान और एंटी राजेंद्र प्रसाद है। जिन्होंने संविधान बनाया उसके पास मोदी से ज्यादा दिमाग तो जरूर होगा यह तो हम सब मानते हैं।'

'मजहब के आधार पर कानून भारत के लिए सबसे बुरी बात'

ओवैसी ने कहा कि मजहब की बुनियाद पर अब हम कानून बना रहे हैं, इससे बुरी बात भारत के लिए क्या हो सकती है। ओवैसी ने कहा, अबुल कलाम ने कहा था हम मुसलमानों का इस मुल्क से 1000 साल का रिश्ता है। इस कानून के बाद अब हम मुसलमान कहां जाएंगे। कैब कानून से 5 लाख 80 हजार हिंदू पर कोई केस नहीं चलेगा बल्कि सिर्फ 5 से 6 लाख मुसलमानों पर केस चलेगा। हिंदू कैब के जरिए भारत का नागरिक हो जाएगा व एनआरसी के जरिए मुसलमान विदेशी हो जाएंगे।'

इससे पहले इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी हिस्सा लिया। थरूर ने अमित शाह पर तंज करते हुए कहा है कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। देश में कोई भी मुद्दा हो अमित शाह हर बात का आरोप कांग्रेस और पूर्व प्रधानंमत्री नेहरू पर लगा देते हैं। शशि थरूर ने यह तंज नागरिकता संशोधन बिल पर पूछे गये एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल सोमवार (9 दिसंबर) को लोकसभा में पेश हुआ और सरकार इसे पास कराने में कामयाब रही थी।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील