लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2018: चिंदबरम ने कहा- 'सुरक्षा बलों के कुछ तरीकों से भी कश्मीर में युवा आतंकवाद की ओर बढ़े'

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2018 19:00 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद घाटी में आतंकवाद की कमी के दावे को लेकर भी चिदंबरम ने सवाल उठाये।

Open in App

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री ने पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की तरफ बढ़ने वाले युवाओं की संख्य बढ़ी है और इसका एक बड़ा कारण सुरक्षा बलों की ओर से उठाये गये कुछ तरीके हैं। चिदंबरम ने दिल्ली में आयोजित Lokmat Parliamentary Awards 2018 कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि सरकार का काम कश्मीर में जनता से संवाद कायम करना है।

चिंदबरम ने वरिष्ठ महिला पत्रकार बरखा दत्त के साथ सवाल-जवाब के एक सत्र में घाटी के मसले पर कहा, 'कश्मीर में केवल सैन्य ताकत वाला नजरिया काम नहीं करेगा। यह मैं पहले दिन से देख रहा हूं। कश्मीर में अभी केवल आर्मी और पुलिस सभी फैसले ले रही है।' 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद घाटी में आतंकवाद की कमी के दावे को लेकर भी चिदंबरम ने सवाल उठाये। चिदंबरम ने कहा, 'वो बड़े-बड़े दावा करते हैं कि उन्होंने आतंकवाद को कम किया है लेकिन नवंबर में ही बड़ी संख्या में घाटी के नौजवानों ने आतंकवाद की राह पकड़ी है।'

घाटी में अफ्सपा कानून को लेकर जारी लगातार बहस के बीच चिदंबरम ने ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़े को इस कानून के कुछ प्रावधानों को बदला जा सकता है। 

चिदंबरम ने साथ ही देश में मौजूद राजनीतिक स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि जिस राज्य में जो पार्टी मजबूत होगी, वही वहां लीड करेगी। जैसे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल लीड करेगी, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी लीड करेगी। 

हाल के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर चिदंबरम ने कहा, 'तेलंगाना के परिणामों का लोकसभा चुनावों में कोई असर नहीं होगा। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को उसके घर में घुस कर हराया।'

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सपी चिदंबरमनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी