Lokmat Parliamentary Award 2018: प्रकाश जावड़ेकर बोले- कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी है, बीजेपी के मोदीजी नेता हैं और 2019 में भी वही रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 13, 2018 03:04 PM2018-12-13T15:04:42+5:302018-12-13T15:34:53+5:30

Lokmat Parliamentary Award 2018: लोकमत के दिल्ली संस्करण की पहली सालगिरह पर पुरस्कार वितरण से पूर्व 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' में प्रकाश जावड़ेकर ने खुलकर अपनी बातें रखीं।

Lokmat Parliamentary Award 2018: Prakash Javadekar said Congress is a regional party | Lokmat Parliamentary Award 2018: प्रकाश जावड़ेकर बोले- कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी है, बीजेपी के मोदीजी नेता हैं और 2019 में भी वही रहेंगे

Lokmat Parliamentary Award 2018: प्रकाश जावड़ेकर बोले- कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी है, बीजेपी के मोदीजी नेता हैं और 2019 में भी वही रहेंगे

लोकमत के दिल्ली संस्करण की पहली सालगिरह पर पुरस्कार वितरण से पूर्व 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर अपनी राय रख रहे हैं। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 समारोह में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस एक क्षेत्रिय पार्टी है।

किसानों का मुद्दा देश में हमेशा रहा हैः जावड़ेकर

उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने कहा है हार और जीत चलती है। किसानों का मुद्दा देश में हमेशा रहा है। आगे भी रहेगा। कांग्रेस ने किसानों पर इतना जुल्म किया है कि उससे निकलने में वक्त लगे।

लोकमत के कार्यक्रम की प्रशंसा

उन्होंने कहा, लोकमत को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई। कार्यक्रम के विषय बेहद महत्वपूर्ण हैं।

100% लोग किसी को नहीं पसंद करतेः जावड़ेकर

समाज में 100 फीसदी लोग किसी को नहीं पसंद करते। लोक सभा में भी 2014 में भी हमें 42 वोट मिला था। अब भी वैसा ही मिल रहा है।

मोदी ही होंगे 2019 में नेताः जावड़ेकर

मोदीजी नेता हैं, 2019 में भी वही नेता रहेंगे। विधानसभा और लोक सभा चुनाव अलग होते-होते हैं। लोक सभा में 75 फीसदी वोट पार्टी का होता है। प्रतयाशी का 25 फीसदी होता है। जबकि विधानसभा चुनाव में 50 फीसदी वोट पार्टी का होता है और 50 फीसदी कैंडिडेट का होता है। जबकि सिविल चुनावों में 75 फीसदी वोट कैंडिडेट और 25 फीसदी वोट पार्टी का होता है।

Lokmat Parliamentary Award 2018 में जानिए किस को मिला कौन सा अवार्ड

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 लोक सभा (Lok Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- सांसद निशिकांत दुबे

3-  बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- महिला सांसद कनिमोझी 

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद हेमा मालिनी

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 राज्य सभा (Rajya Sabha)
1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award)- एनसीपी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद

3- बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- सांसद रमा देवी

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद छाया वर्मा

Web Title: Lokmat Parliamentary Award 2018: Prakash Javadekar said Congress is a regional party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे