लाइव न्यूज़ :

नागपुर में आज लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे शिरकत, विदर्भ के 300 से अधिक पत्रकार होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2023 13:03 IST

वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकमत के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा की जन्मशताब्दी एवं लोकमत नागपुर संस्करण के स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार, 2 अप्रैल को रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में दोपहर 2.30 बजे 'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉन्क्लेव में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।मीडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्य अनुराग ठाकुर सुधीर मुनगंटीवार करेंगे। लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. विजय दर्डा इस कॉन्क्लेव की अध्यक्षता करेंगे।

नागपुर: वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकमत के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा की जन्मशताब्दी एवं लोकमत नागपुर संस्करण के स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार, 2 अप्रैल को 'क्या भारतीय मीडिया का पूरी तरह धुव्रीकरण हो गया है?" विषय पर रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में दोपहर 2.30 बजे 'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया है।

3 बजे इस लिंक पर देखें आयोजन का सजीव प्रसारण

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की प्रमुख उपस्थिति में होने जा रहे इस मीडिया कॉन्क्लेव का उद्घाटन राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्य अनुराग ठाकुर सुधीर मुनगंटीवार करेंगे। लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजय दर्डा इस कॉन्क्लेव की अध्यक्षता करेंगे।

एएनआई यानी एशियन न्यूज इंटरनेशनल की संपादक (समाचार) स्मिता प्रकाश, टाइम्स नेटवर्क की समूह संपादक नाविका कुमार, लोकमत मीडिया ग्रुप के समूह संपादक विजय बाविस्कर, न्यूज 18 इंडिया के प्रबंध संपादक अमीष देवगण, एबीपी के राष्ट्रीय संपादक विकास भदौरिया, न्यूज 18 लोकमत के संपादक आशुतोष पाटिल, पंजाब केसरी और नवोदया टाइम्स के कार्यकारी संपादक अकू श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे, वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकमत समाचार के प्रथम संपादक एस. एन. विनोद, हिंदुस्तान टाइम्स के सहयोगी संपादक प्रदीप मैत्र, एबीपी माझा की उप-कार्यकारी संपादक सरिता कौशिक इस कॉन्क्लेव में अपने विचार व्यक्त करेंगे। 

 इस कॉन्क्लेव के प्रथम सत्र के मॉडरेटर लोकमत डिजिटल न्यूज के संपादक आशीष जाधव और द्वितीय सत्र के मॉडरेटर लोकमत समाचार, नई दिल्ली के सहयोगी संपादक संजय शर्मा होंगे।

विदर्भ के 300 से अधिक पत्रकार होंगे शामिल

विदर्भ के 300 से अधिक पत्रकार आएंगे लोकमत मीडिया समूह की ओर से खासतौर पर पत्रकारों के लिए आयोजित किया गया यह पहला नेशनल कॉन्क्लेव है। इस कॉन्क्लेव के जरिए विदर्भ के पत्रकारों को एक महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय स्तर के नामी पत्रकारों के विचार सुनने का मौका मिलेगा। इस कॉन्क्लेव में विदर्भ के सभी 11 जिलों से 300 से अधिक पत्रकार उपस्थित रहेंगे।

'लोकमत का इतिहास' चित्रकृति का अनावरण

'लोकमत का इतिहास' चित्रकृति का अनावरण लोकमत की प्रगति यात्रा के इतिहास को दर्शाने वाली चित्रकृति का अनावरण रविवार की शाम 6 बजे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के हाथों लोकमत भवन में होगा। नामी कलाकार श्री एम. नारायण ने यह चित्रकृति साकार की है। इसमें 'लोकमत' के 50 सालों के इतिहास को 9 बाय 19 फुट आकार में चित्रित किया गया है। 'पत्रकारिता परमो धर्म' पर आधारित यह पेंटिंग लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय जवाहरलाल दर्डा को समर्पित की जाएगी।

टॅग्स :लोकमत नेशनल कॉन्क्लेवलोकमत हिंदी समाचारलोकमत नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम