लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2019: अमृता ने लोकमत के कार्यक्रम में खोले राज बताया-रोमांटिक व भावुक व्यक्ति हैं पति देवेन्द्र फडणवीस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 22, 2019 05:42 IST

romantic emotional person devendra fadnavis wife amrita

Open in App

हर वर्ष की भांति कल (20 फरवरी) 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019' अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति से लेकर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मुख्य अतिथि के तौर पर इस समारोह में महाराष्ट्र्  के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे थे। 

यहां उनके साथ उनकी पत्नी अमृता भी पहुंची थीं। अमृता और देवेंद्र से इस दौरान अभिनेता रीतेश देशमुख ने कई सलाव किए। अमृता ने पति को लेकर की खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि 

वह मन से बेहद रोमांटिक तथा भावुक व्यक्ति हैं।

पेशे से बैंकर अमृता फडणवीस ने एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख के साथ अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने एक रोमांटिक गीत भी गया, जिसे दर्शक और उनके पति मुस्कुराहट के साथ सुन रहे थे।

यह पूछने पर की महाराष्ट्र में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री फडणवीस क्या रोमांटिक हैं? अमृता ने तुरंत जवाब दिया, ‘‘वह भी नोटिस नहीं करते हैं कि मैंने क्या पहना है, या मेरे बाल कैसे बने हुए हैं.. या फिर मेरा वजन बढ़ा या घटा है। वह मुझसे इतना प्रेम करते हैं कि वह मुझमे आए बदलावों को देख ही नहीं पाते हैं.. इसलिए मुझे लगता है कि वह बहुत रोमांटिक हैं। उन्होंने कहा, और मुझे उनसे जो सबसे रोमांटिक चीज मिली है... वह है मेरी बेटी दिविजा।

देवेंद्र ने कहा

रीतेश ने सीधा सवाल पूछा, भाजपा-शिवसेना कह रही हैं कि 'हम साथ-साथ हैं, ' लेकिन दोनों पक्षों के कार्यकर्ता सवाल पूछ रहे हैं, 'हम आपके हैं कौन?' ऐसे में मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री किसका होगा? फडणवीस ने कहा, 'सत्ता तो युती की आना तय है। लेकिन सारा सस्पेंस अभी ही बताया नहीं जा सकता।

सही वक्त पर लोगों को पता चल ही जाएगा,' सत्ता आने के बाद 'सामना' में बाण चल रहे थे, लेकिन अब आपके मुस्कुराते चेहते लोगों को दिख रहे हैं। रितेश ने चुटकी लेते हुए पूछा, 'तुम इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो? क्या गम है जिसको छिपा रहे हो?' इस पर फडणवीस ने कहा कि जो हो गया वह हो गया। अब नये सिरे से शुरूआत करना है। देश में अनेक जगह विसंगतियों वालों के भी साथ चल रहे हैं। भाजपा-शिवसेना की तो नीति ही हिंदुत्व की है। कुछ मुद्दों पर हमारे जो भी मतभेद थे वह अब दूर हो चुके हैं।

(इनपुट भाषा के साथ)

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसलोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?