लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण माता पिता को खोने वाले कोटा के छात्रों से लोकसभा अध्यक्ष ने बातचीत की

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:32 IST

Open in App

कोटा, 20 सितंबर राजस्थान के कोटा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले ऐसे छात्रों से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बातचीत की जिन्होंने कोविड -19 महामारी की वजह से अपने माता-पिता को अथवा परिवार के कमाने वाले सदस्य को खोया है।

कोटा से सांसद बिरला ने इस साल मई में यह घोषणा की थी कि कोविड के कारण माता पिता अथवा अभिभावक को खोने वाले छात्रों को यहां मुफ्त में कोचिंग एवं रहने की व्यवस्था की जायेगी । इस संबंध में उन्होंने कोचिंग संस्थानों के निदेशकों के साथ बैठक भी की थी ।

राजस्थान का कोटा जिला देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये एक बड़ा कोचिंग हब है ।

बिरला के कार्यालय में रविवार को हुयी इस बातचीत में लोकसभा अध्यक्ष ने छात्रों से कहा कि माता पिता के सपनों को पूरा करने के लिये वह कड़ी मेहनत करें । बिरला ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वह उन सभी की मदद करेंगे । साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा कि वे उनके साथ अपनी समस्याएं साझा करें।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की गौरवशाली संस्कृति संकट में फंसे लोगों की मदद करने का संदेश देती है । उन्होंने कहा कि हमें ऐसे परिवारों की मदद करनी चाहिए और उनके बच्चों की शिक्षा और शैक्षणिक जिम्मेदारियों को उनके लिए वहन करने योग्य बनाना चाहिए ।

बिरला के साथ बैठक के बाद एलेन करियर संस्थान ने देश भर के ऐसे छात्रों के लिये मुफ्त कोचिंग एवं आवासीय व्यवस्था की शुरूआत की, जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने माता पिता को अथवा कमाने वाले सदस्य को खोया है।

संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिये फिलहाल 150 से अधिक छात्र पंजीकृत किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए