लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव:  मुर्शिदाबाद में पोलिंग बूथ के बाहर वोट देने गये शख्स की हत्या, कांग्रेस ने TMC पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: April 23, 2019 19:22 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए व्यक्ति की पहचान तियारूल शेख के रूप में हुई है जो भगवानगोला थाने के तहत बलीग्राम प्राथमिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने गया था। वहां बहस होने के बाद लोगों के एक समूह ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया।

Open in App

मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर 52 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसके कांग्रेस कार्यकर्ता होने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाए कि हमले में दो और लोग जख्मी हो गए।

पार्टी ने आरोप लगाया कि यह षड्यंत्र सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रची थी। एडीजी (कानून-व्यवस्था) सिद्धिनाथ गुप्ता ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुर्शिदाबाद में चुनावी हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।’’ 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए व्यक्ति की पहचान तियारूल शेख के रूप में हुई है जो भगवानगोला थाने के तहत बलीग्राम प्राथमिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने गया था। वहां बहस होने के बाद लोगों के एक समूह ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

कांग्रेस उम्मीदवार का टीएमसी पर आरोप 

सूत्रों ने बताया, ‘‘हमले में दो अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अबु हिना ने दावा किया, ‘‘तियारूल हमारी पार्टी का कार्यकर्ता था। जब वह वोट डालने गए तो टीएमसी के गुंडों ने उनकी हत्या की। तियारूल जब वहां पहुंचा तो टीएमसी के लोग वहां गड़बड़ियां कर रहे थे। उनके बीच बहस हुई जिसके बाद उन पर हमला किया गया।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष