लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया के दुरुपयोग के 900 मामले आए सामने, पेड न्यूज में भारी गिरावट

By भाषा | Updated: May 20, 2019 06:17 IST

सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार को समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करने वाली सबसे ज्यादा, 650 पोस्ट फेसबुक से हटायी गयी।

Open in App

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिये पहली बार शुरू किये गये चुनाव आयोग के निगरानी तंत्र को पिछले सात चरण के मतदान के दौरान फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के दुरुपयोग की लगभग 900 शिकायतें मिलीं।

सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार को समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करने वाली सबसे ज्यादा, 650 पोस्ट फेसबुक से हटायी गयी।

आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर फेसबुक इंडिया ने 482 राजनीतिक किस्म की ऐसी पोस्ट हटायी जिन्हें मतदान से 48 घंटे पहले के प्रचार निषेध अवधि (साइलेंस पीरियड) में चस्पा किया गया था। इसके अलावा आयोग के निर्देश पर फेसबुक से 73 राजनीतिक विज्ञापन और मतदाताओं को भ्रमित करने वाली 43 पोस्ट को भी हटाया गया। इनमें 11 एक्जिट पोल से जुड़ी पोस्ट भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग में सोशल मीडिया निगरानी तंत्र के प्रभारी धीरेन्द्र ओझा ने बताया कि निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करने वाली 220 पोस्ट ट्विटर से, 31 पोस्ट शेयर चेट से, पांच गूगल से और तीन व्हाट्सएप से पोस्ट हटायी गयीं।

उन्होंने बताया कि पेड न्यूज के मामलों में इस चुनाव में काफी गिरावट दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि पिछले सात चरण के दौरान पेड न्यूज की कुल 703 शिकायतें मिली इनमें से 647 शिकायतें सही पायी गयीं। पिछले चुनाव (2014) में पेड न्यूज के मामलों की संख्या 1297 थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसोशल मीडियाफेसबुकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब