लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: एसवीकेपी की पहली लिस्ट में 5 महिलाएं, अशोक सिंह जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2024 16:54 IST

Lok Sabha Elections 2024: चांदनी चौक से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सक्सेना, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से अमरजीत सिंह, पश्चिमी दिल्ली से गुलशन सोलंकी और दक्षिणी दिल्ली से नेहा शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाज विकास क्रांति पार्टी ने कुल 16 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है।दिल्ली के सात सीटों में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह सदर जौनपुर से चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में एसवीकेपी ने 16 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है। एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह सदर जौनपुर से चुनाव लड़ेंगे। एसवीकेपी की पहली लिस्ट में 5 महिलाएं हैं।  एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशियों की यह पहली सूची दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में जारी की। समाज विकास क्रांति पार्टी ने कुल 16 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है जिनमें दिल्ली के सात सीटों में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें चांदनी चौक से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील सक्सेना, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से अमरजीत सिंह, पश्चिमी दिल्ली से गुलशन सोलंकी और दक्षिणी दिल्ली से नेहा शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा यूपी के चंदौली से सुजीत मिश्रा, गाजीपुर से मनोज मुरारी यादव, लखनऊ ईस्ट से कुमारी ज्योति सिंह, गौतम बुद्धनगर से शिखा मिश्रा, सदर आजमगढ़ से संतोष फूलचंद, गाजियाबाद से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी राजकपूर सिंह, मिर्जापुर से अरुण गुप्ता, गोरखपुर से जितेन यादव, आसाम के सोनीततपुर से रेखा डरनाल, महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई से तस्लीम वासिम और उत्तर पश्चिम मुंबई से हरिशंकर यादव को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को टिकट देने का काम किया है जिन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है। देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को समाप्त करना और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना उनकी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि देश की ताकत बने किसानों, देश का भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखते हुए विकास की गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा, महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सरकारी सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा, समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर