लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: ‘मां जानकी के आशीर्वाद से सीतामढ़ी में ‘कमल’ खिलेगा’, बिहार में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 2024 में एनडीए की सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2024 16:19 IST

Lok Sabha Elections 2024: क्या सीतामढ़ी सीट से भाजपा की जीत होगी तो भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘मां जानकी के आशीर्वाद से सीतामढ़ी में भी ‘कमल’ खिलेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर के बारे में माना जाता है कि राजा जनक को इसी स्थान पर देवी सीता मिली थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता बढ़ रही है, कोई क्षेत्र नहीं बचेगा जहां (भाजपा का चुनाव चिन्ह) ‘कमल’ नहीं खिलेगा।भाजपा ने 1998 के लोकसभा चुनाव के बाद सीतामढ़ी में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है।

Lok Sabha Elections 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘बढ़ती विश्वसनीयता’ के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम में पूजा की। इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि राजा जनक को इसी स्थान पर देवी सीता मिली थीं। सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता बढ़ रही है, कोई क्षेत्र नहीं बचेगा जहां (भाजपा का चुनाव चिन्ह) ‘कमल’ नहीं खिलेगा।’’ जब उनसे यह पूछा गया कि क्या सीतामढ़ी सीट से भी भाजपा की जीत होगी तो उन्होंने कहा, ‘‘मां जानकी के आशीर्वाद से सीतामढ़ी में भी ‘कमल’ खिलेगा।’’

सीतामढ़ी लोकसभा सीट से भाजपा कभी नहीं जीती है। भाजपा ने 1998 के लोकसभा चुनाव के बाद सीतामढ़ी में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। गत चुनावों में उसने यह सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी थी। जदयू ने 2019 में इस सीट से भाजपा के एक पूर्व नेता सुनील कुमार पिंटू को चुनावी मैदान में उतारा था।

ऐसा माना जा रहा है कि जदयू इस सीट पर फिर से चुनाव लड़ना चाहती है और ऐसी चर्चा है कि जदयू के प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को इस बार यहां से उम्मीदवार बनाने का आश्वासन दिया है जिससे पिंटू नाराज हैं जबकि भाजपा इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

राजनाथ सिंह ने सीतामढ़ी के विकास पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। सीतामढ़ी ‘‘रामायण सर्किट’’ का हिस्सा है। सीतामढ़ी के बाद रक्षा मंत्री का सीवान जाने और पांच लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने का कार्यक्रम है और वह दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ अपने बिहार दौरे का समापन करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजनाथ सिंहBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया