लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है, लेकिन बीजेपी के 'डॉक्टरों' को परवाह नहीं है", पी चिदंबरम ने कसा बेहद तीखा तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 29, 2024 09:50 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बेहद "गंभीर संकट" में है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर किया बहेद तीखा कटाक्षचिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था "गंभीर संकट" में है और भाजपा के नेता इस बात से बेफ्रिक्र हैंउन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और अक्षम प्रबंधन से भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था "गंभीर संकट" में है और आरोप लगाया कि "भाजपा के तथाकथित डॉक्टरों" को कोई परवाह नहीं है।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने गुरुवार को सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये पोस्ट में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 2023-24 में अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने शुद्ध विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) में 31फीसदी की गिरावट का हवाला देते हुए कहा, “भाजपा खुद को प्रमाण पत्र देती है। अच्छा प्रमाणपत्र विदेशी और भारतीय निवेशकों से आना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “ब्याज दरें ऊंची हैं, वास्तविक मजदूरी स्थिर है, बेरोजगारी बढ़ रही है और घरेलू खपत गिर रही है। ये गंभीर संकट में फंसी अर्थव्यवस्था के निश्चित संकेत हैं लेकिन भाजपा के तथाकथित डॉक्टर न तो समझते हैं और न ही परवाह करते हैं।''

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय निवेशकों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान भाजपा सरकार की नीतियों पर कोई भरोसा नहीं जताया है। चिदंबरम ने आरोप लगाया, "यही कारण है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उन्हें डांटना पड़ा और जब वह विफल रही तो उनसे अपना निवेश बढ़ाने के लिए विनती करनी पड़ी!"

चिदंबरम ने आगे कहा कि विदेशी निवेशकों को भाजपा की "गलत नीतियों" और भारतीय अर्थव्यवस्था के "अक्षम प्रबंधन" का एहसास हो गया  उन्होंने कहा, "इसीलिए वे भारत से पैसा बाहर ले जा रहे हैं और देश में निवेश नहीं ला रहे हैं।"

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना हमला तेज कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है।

टॅग्स :पी चिदंबरमBJPभारतीय अर्थव्यवस्थानिर्मला सीतारमणमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए