लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगे श्याम रंगीला, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2024 16:00 IST

श्याम रंगीला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2022 में की थी। तब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि राजस्थान में पार्टी कुछ खास नहीं कर सकी। अब वह एक निर्दिलीय उम्मीदवार के रूप में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडियन श्याम रंगीला अब लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैंवाराणसी संसदीय सीट से पीएम मोदी को चुनौती देने वाले हैंवह एक निर्दिलीय उम्मीदवार के रूप में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोकेंगे

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर अपनी पहचान बनाने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला अब लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। श्याम रंगीला वाराणसी संसदीय सीट से पीएम मोदी को चुनौती देने वाले हैं। श्याम रंगीला ने घोषणा की है कि वह वाराणसी से पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार  श्याम रंगीला सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि पूरे मन से चुनाव लड़ेंगे। वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए इस सप्ताह के अंत में वाराणसी पहुंचेंगे। श्याम रंगीला ने कहा है कि हम कम से कम ये कहने के लिए वहां खड़े होंगे कि हम यहां लोकतंत्र खतरे में नहीं आने देंगे। लोगों को वोट के लिए यहां विकल्प मिलेगा। रंगीला ने सूरत और इंदौर का जिक्र किया जहां कांग्रेस प्रत्यशी ने पर्चा वापस ले लिया था। रंगीला ने कहा कि भले ही वाराणसी में हर कोई अपना नामांकन पर्चा वापस ले ले, मैं पीछे नहीं हटूंगा।

रंगीला ने कहा कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आदि की चिंता नहीं है। रंगीला ने पीएम मोदी के विरोध की वजह बताते हुए कहा कि मैं भी 2016-17 तक पीएम का प्रशंसक था लेकिन  फिर मुझ पर प्रतिबंध लगा दिए गए। मुझे टीवी शो के ऑफर मिलते थे लेकिन एक बार जब मैं पहुंचता तो मुझे पता चलता कि मेरे अभिनय या स्क्रिप्ट को मंजूरी नहीं मिल रही है और मुझे एक के बाद एक शो से हटा दिया जाता।

श्याम रंगीला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2022 में की थी। तब वह  आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि राजस्थान में पार्टी कुछ खास नहीं कर सकी। अब वह एक निर्दिलीय उम्मीदवार के रूप में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ ताल ठोकेंगे। रंगीला का कहना है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए वाराणसी को इसलिए चुना क्योंकि पूरे देश की निगाहें वहीं टिकी हुई हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटBJPलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष