लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल बाबा मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, जबकि मोदीजी एक गरीब चाय बेचने वाले के घर पैदा हुए हैं", अमित शाह का कांग्रेस नेता पर सीधा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 27, 2024 09:44 IST

अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जब देश का तापमान बढ़ता है तो कांग्रेस नेता छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने पिछले 23 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि जब देश का तापमान बढ़ता है तो राहुल गांधी छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैंउन्होंने कहा कि राहुल गांधी के उलट पीएम मोदी ने पिछले 23 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है राहुल बाबा मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए, जबकि मोदीजी एक चाय बेचने वाले के घर पैदा हुए

पटना: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते रविवार को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि इस आम चुनाव में लोगों को कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच किसी एक को चुनना होगा।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे हैं, जो देश का तापमान बढ़ते ही छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने पिछले 23 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है और हर साल की दीवाली भी सीमा पर जवानों के साथ मनाते हैं।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार काराकाट लोकसभा क्षेत्र के दाउदनगर और सासाराम लोकसभा क्षेत्र के भभुआ में एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे, जबकि मोदीजी अत्यंत पिछड़े वर्ग के एक गरीब चाय बेचने वाले के घर पैदा हुए थे।

इसके साथ अमित शाह ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन 12 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न घोटालों में शामिल नेताओं का एक समूह है, जबकि मोदी का बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 23 साल का पूरा राजनीतिक करियर बेदाग है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने दावा किया कि इंडिया गुट में एकजुट नेतृत्व का अभाव है और इसके प्रमुख लोग एक-एक साल के प्रधानमंत्रित्व की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसी व्यवस्था कभी भी पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंकवाद को हराने में सक्षम और मजबूत सरकार नहीं दे सकती।"

अमित शाह ने पाकिस्तान के परमाणु बमों से डरने के लिए कांग्रेस पर हमला किया और कहा, "एनडीए सरकार, जिसने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर दावा करेगी, जो हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा।"

भाजपा नेता शाह ने आत्मविश्वास से कहा कि एनडीए पहले ही लोकसभा चुनाव में 270 से अधिक सीटें हासिल कर चुका है। उन्होंने लालूजी की पार्टी और राहुल बाबा की संभावनाओं को खारिज करते हुए उन्हें न्यूनतम सीटें मिलने की भविष्यवाणी की।

अमित शाह ने 4 जून को एनडीए की '400 पार' जीत की भविष्यवाणी की, जिससे मोदी का दोबारा चुनाव सुनिश्चित होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४अमित शाहनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम