लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदीजी कम से कम एक चुनाव तो बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर लड़ें", प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री की दी चुनौती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 08:02 IST

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 10 साल के शासनकाल के लिए चुनौती पेश करते हुए कहा कि अगर उनमें साहस है तो बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर चुनाव लड़कर दिखाएं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदीजी में साहस है तो बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर चुनाव लड़कर दिखाएंप्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 10 साल के शासनकाल के लिए चुनौती पेश की प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी केवल झूठ की राजनीति है, हर जगह केवल हिंदू-मुसलमान करते हैं

अमेठी:कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 10 साल के शासनकाल के लिए चुनौती पेश करते हुए कहा कि अगर उनमें साहस है तो बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर चुनाव लड़कर दिखाएं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीते मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देती हूं कि वो एक चुनाव बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर लड़ें। एक बार जनता को बताएं कि उन्होंने गरीबों के लिए, मजदूरों के लिए, आम आदमी के लिए क्या किया है। वो कुछ भी नहीं बता पाएंगे क्योंकि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है।”

प्रधानमंत्री पर आरोपों के हमले को और तेज करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "इस देश की सच्चाई ये है कि देश में जो राजनीति हावी है, वो झूठ की राजनीति है। वो झूठ बोलते हैं और हर जगह जाकर हिंदू-मुसलमान करते हैं। मोदीजी आप भगवान के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं लेकिन भगवान के नाम पर काम नहीं किया है।''

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "अगर आज भगवान राम भी लोगों के सामने खड़े होते तो वो भी कहते कि मेरे नाम पर वोट मत करना। भगवान कहते मेरे नाम पर वोट मत करो, बल्कि वोट मांगने वाले से पूछो कि उसने तुम्हारे लिए क्या किया है।"

इससे पहले मंगलवार को इसी रैली में प्रियंका गांधी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं करने को लेकर पीएम मोदी की आलोचना की थी और कहा था कि उनके बड़े-बड़े वादे, जमीन पर कुछ भी नहीं हैं।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''बीजेपी का इतिहास भी यही है, 'बड़े-बड़े वादे, ज़मीन पर कुछ नहीं'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े-बड़े वादे किए। उन्होंने कहा था कि दो करोड़ नौकरियां देंगे, उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, उन्होंने कहा था कि वह काला धन वापस लाएंगे और आपके बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करेंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि मेरी बहनें महंगाई का सामना करने में सक्षम नहीं हैं। मेरे किसान भाई जानते हैं कि खेती से होने वाली आय से वे परिवार का पालन-पोषण नहीं कर सकते।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस