लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश, सीएम नीतीश कुमार हो सकते हैं संयोजक!, 12 जून को पटना में ये दल हो सकते हैं शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2023 18:15 IST

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी एकता के क्रम में 12 जून को सभी विपक्षी दल पटना में बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें समन्वय को लेकर चर्चा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी चर्चा हो रही है।लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ योजना पर चर्चा हो सकती है।योजना की चर्चा नीतीश के साथ ही यूपी के अखिलेश यादव भी कर चुके हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं के साथ कई दफे की गई बैठक का असर अब दिखने लगा है। विपक्षी एकता के क्रम में 12 जून को सभी विपक्षी दल पटना में एक साथ बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें विपक्षी दलों की एकता और उनमें समन्वय को लेकर चर्चा हो सकती है।

इसके लिए किसी वरिष्ठ नेता को संयोजक भी बनाया जा सकता है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी चर्चा हो रही है। वहीं इस बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा के एक प्रत्याशी के खिलाफ विपक्षी दलों को एक प्रत्याशी देने की योजना पर चर्चा हो सकती है। इस योजना की चर्चा नीतीश के साथ ही यूपी के अखिलेश यादव भी कर चुके हैं।

इसके साथ ही अलग अलग राज्यों में अलग अलग दलों के नेतृत्व करने की योजना पर चर्चा हो सकती है। यानी जिस राज्य में कांग्रेस मजूबत स्थिति में है तो वहां कांग्रेस लीडिंग भूमिका में होगी। जबकि जहां क्षेत्रीय दल मजूबत हैं, वहां उनको नेतृत्व करने का मौका दिया जाएगा।

इस योजना के तहत कांग्रेस कर्नाटक,राजस्थान,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, उत्तराखंड, हरियाणा जैसे राज्यों में लीड करते नजर आयेगी। जबकि यूपी में समाजवादी पार्टी, बिहार में राजद एवं जदयू, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, तमिलनाडू में डीएमके, झारखंड में झामुमो, महाराष्ट्र में शिवसेना(उद्धव) एवं एनसीपी जैसी राजनीतिक पार्टियां लीड करते नजर आयेगी।

सूत्रों के अनुसार अभी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को लेकर कांग्रेस एकमत नहीं हो पा रही है, क्योंकि कांग्रेस और आप दिल्ली एवं पंजाब में खुद को मजूबत मानती है। ऐसे में सभी दल एकजुट होकर महामंथन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनाममता बनर्जीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं