लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: परिणाम से पहले खुला BJP का खाता, सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध जीते पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल

By रुस्तम राणा | Updated: April 22, 2024 15:54 IST

Surat Lok Sabha Constituency 2024: गुजरात के सूरत निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने चुनाव जीत लिया है क्योंकि उनके सभी प्रतिद्वंद्वी अब मैदान से बाहर हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चुनाव परिणाम से पहले ही अपना खाता खोल लिया हैगुजरात के सूरत निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने चुनाव जीत लिया है दरअसल, उनके सभी प्रतिद्वंद्वी अब मैदान से बाहर हो गए हैं

Lok Sabha Elections 2024: मौजूदा लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चुनाव परिणाम से पहले ही अपना खाता खोल लिया है। गुजरात के सूरत निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने चुनाव जीत लिया है क्योंकि उनके सभी प्रतिद्वंद्वी अब मैदान से बाहर हो गए हैं। जहां कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया, वहीं इस सीट पर अन्य आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे भगवा पार्टी के उम्मीदवार बिना वोटिंग के ही यह चुनाव जीतने में सफल रहे। पार्टी के गुजरात प्रमुख सी आर पाटिल ने बताया कि अन्य सभी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद सूरत से भाजपा के मुकेश दलाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।

सोमवार को नामांकन फॉर्म वापस लेने के आखिरी दिन आठ उम्मीदवारों, जिनमें ज्यादातर निर्दलीय और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्यारेलाल भारती थे, ने अपना पर्चा वापस ले लिया। यह घटनाक्रम कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी के नामांकन पत्र खारिज होने के एक दिन बाद आया है, क्योंकि उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला चुनाव अधिकारी को एक हलफनामे में दावा किया था कि उन्होंने उनके नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

सोमवार को नामांकन फॉर्म वापस लेने के आखिरी दिन आठ उम्मीदवारों, जिनमें ज्यादातर निर्दलीय और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्यारेलाल भारती थे, ने अपना पर्चा वापस ले लिया। यह घटनाक्रम कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीलेश कुंभानी के नामांकन पत्र खारिज होने के एक दिन बाद आया है, क्योंकि उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला चुनाव अधिकारी को एक हलफनामे में दावा किया था कि उन्होंने उनके नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्री दलाल को बधाई देने की जल्दी की, क्योंकि राज्य भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने एक्स (पूर्व में, ट्विटर) पर लिखा, "सूरत ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी को पहला कमल खिलाया है।" 

21 अप्रैल को, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सौरभ पारधी ने कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया कि उनके तीन उम्मीदवार उनके नामांकन फॉर्म का समर्थन करने के लिए डीईओ के सामने आने में विफल रहे। गुजरात में कांग्रेस और आप गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने 26 में से 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि AAP भावनगर और भरूच से चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सूरतगुजरात लोकसभा चुनाव २०२४BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष