Lok Sabha Elections 2024: चंद्रबाबू नायडू ने कहा, आंध्र में गठबंधन के लिए बीजेपी, टीडीपी और जन सेना के बीच बनी सहमति

By रुस्तम राणा | Published: March 9, 2024 05:43 PM2024-03-09T17:43:44+5:302024-03-09T17:48:10+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नायडू ने यहां संवाददाताओं के एक समूह से कहा, "आंध्र प्रदेश बुरी तरह नष्ट हो गया है। भाजपा और तेदेपा का एक साथ आना देश और राज्य के लिए फायदे की स्थिति है।"

Lok Sabha Elections 2024 BJP, TDP, Jana Sena Have Come To Understanding For Alliance In Andhra, Says Chandrababu Naidu | Lok Sabha Elections 2024: चंद्रबाबू नायडू ने कहा, आंध्र में गठबंधन के लिए बीजेपी, टीडीपी और जन सेना के बीच बनी सहमति

Lok Sabha Elections 2024: चंद्रबाबू नायडू ने कहा, आंध्र में गठबंधन के लिए बीजेपी, टीडीपी और जन सेना के बीच बनी सहमति

Highlightsआंध्र प्रदेश में भाजपा और जन सेना पार्टी 8 लोकसभा सीटों में लड़ सकती हैंजबकि तेदेपा को 17 लोकसभा सीटों में ठोक सकती है चुनावी तालराज्य में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव होंगे

Lok Sabha Elections 2024: दक्षिणी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी के बीच आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन बनाने पर सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नायडू ने यहां संवाददाताओं के एक समूह से कहा, "आंध्र प्रदेश बुरी तरह नष्ट हो गया है। भाजपा और तेदेपा का एक साथ आना देश और राज्य के लिए फायदे की स्थिति है।"

उन्होंने दक्षिणी राज्य में सत्ता में मौजूद वाईएसआर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतेगा। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को अपने वरिष्ठ नेताओं की दूसरे दौर की बातचीत के बाद तीनों दलों ने अपने गठबंधन पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जन सेना मिलकर आंध्र प्रदेश में लगभग आठ लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि टीडीपी शेष 17 लोकसभा और 145 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि भाजपा दक्षिणी राज्य में लगभग छह लोकसभा और इतनी ही संख्या में विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। टीडीपी सुप्रीमो नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण की दूसरे दौर की बातचीत में यह समझौता हुआ। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।
 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 BJP, TDP, Jana Sena Have Come To Understanding For Alliance In Andhra, Says Chandrababu Naidu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे