लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी का लक्ष्य 51 फीसदी वोट पर, महासचिव रवि और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने संगठन मजबूत पर दिया जोर

By शाहनवाज आलम | Updated: December 19, 2022 19:50 IST

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सीटी रवि और प्रदेशअध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

Open in App
ठळक मुद्देआगामी चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया.बीजेपी के संगठन को मजबूत करना है. हर हाल में ज्यादा वोट पाने होंगे.कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया.

नागपुरः लोकसभा चुनाव 2024 के महासंग्राम के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. नेताओं के एकजुट करने और रणनीति पर कार्य करने को लेकर शीर्ष नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सीटी रवि और प्रदेशअध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. साथ ही आगामी चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया.

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला संगठनों के महासचिवों की एक दिवसीय बैठक सोमवार को नागपुर में आयोजित की गई. इस बैठक के उद्घाटन सत्र में शीर्ष नेताओं ने बाकी नेताओं से चर्चा की.

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश सहप्रभारी जयभानसिंह पवैय्या, ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश महासचिव माधवी नाईक, विक्रांत पाटिल, मुरलीधर मोहोल, संजय केणेकर, रणधीर सावरकर और विजय चौधरी उपस्थित थे.

महाविकास नहीं महावसूली अघाड़ी थी

इस दौरान सीटी रवि ने कहा कि राज्य में पहले की सरकारों को लोग महाविकास अघाड़ी नहीं महावसूली अघाड़ी कहते थे. लेकिन अब प्रदेश में विकास के डबल इंजन वाली सरकार आ गई है. विकास की राजनीति शुरू हो गई है. लेकिन भाजपा यहीं रुकने वाली नहीं है. हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.केंद्र और राज्य सरकार के काम को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा. इसके लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है.

51 फीसदी वोट की लड़ाई

इस बैठक में चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद लोगों का पार्टी के लिए समर्थन बढ़ा है. लेकिन आने वाले चुनावों में हमारे बीच 51 प्रतिशत वोट की लड़ाई है. हमें 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने हैं. इसके लिए हमें बीजेपी के संगठन को मजबूत करना है. हमें हर हाल में ज्यादा वोट पाने होंगे.

कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया. जिसमें जी-20 में भारत की अध्यक्षता के महत्व पर श्रीकांत ने, विजय चौधरी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर, संजय केनेकर ने नए मतदाता पंजीकरण पर, रणधीर सावरकर ने बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित करने और माधवी नाईक ने फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी विषय पर सभी का मार्गदर्शन किया.

टॅग्स :BJPनागपुरउद्धव ठाकरे सरकारUddhav Thackeray Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप