लाइव न्यूज़ :

CM योगी का केजरीवाल पर वार, कहा- 'समझ नहीं आता कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं या फिर धरनों के नेता'

By भाषा | Updated: May 8, 2019 07:37 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहली बार हिंडन एयर बेस पर उतरे और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद यहां की सड़कों की हालत देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आप सरकार ने दिल्ली को गड्ढों का शहर बना दिया है और शहर की जनता की भावनाओं को आहत किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजमात-उद-दावा प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किये जाने के संबंध में सीएम योगी ने कहा- उसका हाल भी ओसामा जैसा होगा।दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन में सीएम योगी दिल्ली रैली करने आए थे।

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि आप प्रमुख शहर की सरकार के मुखिया हैं अथवा धरना और प्रदर्शन के नेता हैं? पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन में यहां रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि वह दिल्ली में हमारी जीत का खाता खोलेंगे जैसे वह क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए खाता खोलते थे।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहली बार हिंडन एयर बेस पर उतरे और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद यहां की सड़कों की हालत देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आप सरकार ने दिल्ली को गड्ढों का शहर बना दिया है और शहर की जनता की भावनाओं को आहत किया है।

केजरीवाल को विकास से कोई लेना-देना नहीं है और उनकी राष्ट्रीय राजधानी की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।’’ केजरीवाल पर निशाना साधते हुए योगी ने पूछा कि आप संयोजक दिल्ली के मुखिया हैं या धरने के। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में सत्ता पाने से पहले कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला करते थे और अब उसी पार्टी से गठबंधन को लेकर बेचैन हैं। आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह नाकाम हो चुकी है और उसे अपने गढ़ अमेठी में भी हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस विफल हो चुकी है क्योंकि नकारात्मक राजनीति नहीं करती। राजकुमार (राहुल गांधी) के बाद उसने शहजादी (प्रियंका गांधी वाड्रा) को उतार दिया। और उसके बाद क्या हुआ। वे अमेठी में भी हार देख रहे हैं।’’

उप्र के मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी पर अमेठी में बच्चों को गाली वाली भाषा सिखाने का भी आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कृपया ये गाली-गलौच इटली में जाकर सिखाएं।’’ जमात-उद-दावा प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किये जाने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘उसकी उन देशों की यात्रा पर पाबंदी लगाई गयी है जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं और उसकी संपत्ति भी कुर्क कर ली जाएगी, जिसका मतलब है कि वह कहीं बचकर नहीं जा सकता। उसका हाल भी ओसामा बिन लादेन जैसा होगा और एक दिन वह (अजहर) कुत्ते की मौत मारा जाएगा जैसे लादेन मारा गया था। यह भारत की शक्ति है और ऐसे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो 130 करोड़ भारतीयों को इस ताकत का आभास करा रहे हैं।’ 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलोकसभा चुनावगौतम गंभीरदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील