'आप के 14 विधायक ‘निराशा और अपमान’ की वजह से भाजपा में हो सकते हैं शामिल'

By भाषा | Published: May 3, 2019 05:42 AM2019-05-03T05:42:39+5:302019-05-03T05:42:39+5:30

गोयल ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘ आप के 14 विधायक हमारे संपर्क में हैं और वह जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं क्योंकि वे अपने पार्टी के काम से निराश हो गए हैं।’’ आप नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया था कि भाजपा सात विधायकों को पाला बदलने के लिए 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है।

Lok Sabha Elections 2019: Vijay Goel claims 14 AAP MLAs may join BJP | 'आप के 14 विधायक ‘निराशा और अपमान’ की वजह से भाजपा में हो सकते हैं शामिल'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो।

विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच भाजपा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसके संपर्क में आप के 14 विधायक हैं जो ‘निराशा और अपमान’ की वजह से सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ना चाहते थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आप विधायक बहुत व्यथित हैं और पार्टी छोड़ने को राज़ी हैं।

गोयल ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘ आप के 14 विधायक हमारे संपर्क में हैं और वह जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं क्योंकि वे अपने पार्टी के काम से निराश हो गए हैं।’’ आप नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया था कि भाजपा सात विधायकों को पाला बदलने के लिए 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। गोयल ने सिसोदिया के आरोपों का खंडन किया। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Vijay Goel claims 14 AAP MLAs may join BJP