लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस से उर्मिला मातोंडकर लड़ सकती हैं चुनाव, BJP के इस दिग्गज से होगी टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2019 10:21 IST

लोकसभा चुनाव:उर्मिला मातोंडकर उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ती हैं तो उनका मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर मुंबई क्षेत्र बीजेपी का गढ़ माना जाता हैसाल 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के नेता संजय निरूपम को भारी मतों से हराया था

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर जल्द ही लोकसभा चुनाव की सियासी मैदान में नजर आएंगी। उर्मिला मातोंडकर को लेकर खबरें आ रही है कि वो कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने को लेकर हरी झंडी दे दी है। 

बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगी सीधे टक्कर 

अगर उर्मिला मातोंडकर उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ती हैं तो उनका मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर मुंबई से बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम को करीब 4 लाख वोटों से अधिक हराया था। यानी कि उर्मिला मातोंडकर को गोपाल शेट्टी को हराने के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। 

बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पश्चिम बंगाल से 25 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। निरूपम को महाराष्ट्रा के मुंबई उत्तर-पश्चिम से संजय निरुपम को उम्मीदवार बनाया गया है। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

उर्मिला मातोंडकर की हिट फिल्में

45 वर्षीय उर्मिला ने मराठी फिल्म ‘जाकोल 1988’ से सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने फिल्मी करियर के दौरान उर्मिला ने डकैत, बड़े घर की बेटी, नरसिम्हा, चमत्कार, आ गले लग जा, रंगीला, इंडियन, जुदाई, दौड़, सत्या, जैसी कई प्रमुख फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है। 

उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर से विवाह किया था। लेकिन उनकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा को लेकर यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या उर्मिला मातोंडकर बीजेपी के वर्तमान सांसद गोपाल शेट्टिी को टक्कट दे पाएंगी?  

टॅग्स :लोकसभा चुनावउर्मिला मार्तोडकरमुंबईकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबई नॉर्थ ईस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर