लोकसभा चुनाव 2019: महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी के बारे में कही आपत्तिजनक बात, राहुल-ममता पर भी निशाना
By स्वाति सिंह | Published: March 18, 2019 11:04 AM2019-03-18T11:04:29+5:302019-03-18T11:39:18+5:30
इससे पहले भी महेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक सभा में भगवान को बेवकूफ बताया था।
केंद्रीय राज्य मंत्री और गौतमबुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जो नये विवादों को जन्म दे सकता है। इस वीडियो में वह प्रियंका गांधी के लिए 'पप्पी' शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह वीडियो शनिवार (16 मार्च) का है। महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद की एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह विवादित बात कही।
सिकंदराबाद में जनसभा के दौरान महेश शर्मा ने कहा, 'अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के मुख्यमंत्री गीत गाएं, तो कौन सुन रहा है? 'पप्पू' (राहुल गांधी) कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो 'पप्पू' की 'पप्पी' (प्रियंका गांधी वाड्रा) भी आ गई हैं। इनसे ऊपर उठकर देखना है, तो आज हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी है।'
महेश शर्मा ने आगे कहा 'मैं संसद में था जब उन्होंने आंख मारी, मैं भी फ़िदा हो गया।अब पप्पू कहता है वह पीएम पीएम बनेगा।तो मायावती-अखिलेश और पप्पू अब साथ आ गए हैं।'
Union Min Mahesh Sharma in Sikandrabad- "Agar Mamata Banerjee yahan aa karke Kathak kare aur K'taka CM geet gaye toh kaun sun raha hai? Pappu kehta hai ki PM banunga,ab toh Pappu ki Pappi (Priyanka Gandhi)bhi aa gayi.Inse upar uth kar dekhna hai toh aaj humara sher Modi hai(16/3) pic.twitter.com/AQW6tCtRzZ
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
इससे पहले भी महेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक सभा में भगवान को बेवकूफ बताया था। वायरल वीडियो के मुताबिक शर्मा ने कहा था कि आपने दिल्ली की जिम्मेदारी मुझे दी है। इस बात का जवाब कि मंत्री जी आए हैं, भईया अपने आप भी तो कुछ करके देखो।
जाहिर है सांसद कभी गांव में पहुंच नहीं सकता। लेकिन मैं लोगों से रोजाना मिलता हूं, किसी का फोन आ जाए तो उसे कॉल बैक भी करता हूं। हर किसी का काम करना भगवान के बस का भी नहीं है। इस मामले में अगर कोई सबसे बड़ा बेवकूफ है तो हम या आप नहीं बल्कि वह ऊपर वाला भगवान है। इस बयान के बाद भी वह काफी विवादों में रहे।
वाह मोदी जी! अब भगवान को गाली!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 16, 2019
जब काम व जबाबदेही की बारी आई तो अब आपके केंद्रीय मंत्री, महेश शर्मा ने अब ‘भगवान को ही बेवक़ूफ़’ बता डाला क्योंकि रोटी-रोज़गार की जुम्मेवारी तो भगवान की है, और सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का!
शर्म करो! शर्म करो! pic.twitter.com/1a4lpG1oTC