लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू कश्मीर में चेहरा ढक प्रचार करने वालों को जान की परवाह होती है!

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 2, 2019 17:41 IST

आतंकी फिर उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं को क्षति पहुंचाने की मुहिम छेड़ते रहे हैं जो चुनावी सभाओं में शामिल होते रहे हैं तथा प्रचार में लगे होते हैं जिनकी तस्वीर या तो अखबारों में छपी हुई उन्हें मिलतीं या फिर वे उनके चेहरों को टीवी सेटों पर देखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में ऐसे चेहरे बहुत ही कम दिखते थे जिन्होंने अपने चेहरों को ढका हुआ था। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनावों व 2004 तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में भी इसका प्रचलन बढ़ा था। लेकिन इस बार के चुनाव में प्रचार और चुनावी सभाओं में भाग लेने वाला हर चौथा आदमी आपको चेहरे को लपेटे हुए दिख रहा है।

कश्मीर में हो रहे चुनावों में प्रचार और चुनावी सभाओं के दौरान एकत्र भीड़ पर अगर ध्यान दिया जाए तो दो बातें साफ नजर आती हैं। पहली अधिकतर कार्यकर्ता अपनी पहचान छुपाने की खातिर अपने चेहरों को ढक रहे हैं तो दूसरा कश्मीर में बचे खुचे प्रवासी श्रमिक आज खूब कमाई इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ‘राजनीतिक कार्यकर्ताओं’ के रूप में चुनावी सभाओं में शामिल होने के अच्छे खासे पैसे मिल रहे हैं।

जान किसे प्यारी नहीं होती। यही कारण है कि कश्मीर में चुनाव प्रचार और चुनावी सभाओं में भाग लेने वाले अपनी पहचान जाहिर करने के इच्छुक नहीं होते। अगर आपने कभी गौर से कश्मीर के चुनाव प्रचार और चुनावी सभाओं की तस्वीरों को अखबारों या फिर टीवी सेटों पर देखा होगा तो आपको कई चेहरे पहचान में इसलिए नहीं आए होंगें क्योंकि उन्होंने अपने चेहरों को ढका हुआ था।

चेहरा ढकने वालों ने भी इसे प्रचार का रूप दे दिया हुआ है। वे अपने चेहरों को पार्टी के झंडे और बैनरों से ढक कर एक पंथ दो काज वाला काम कर रहे हैं। पार्टी का झंडा या फिर बैनर अपने चेहरे के आसपास लपेटने से प्रचार तो होता ही है साथ ही प्रचार करने वाले कश्मीरी की पहचान भी छुप जाती है। ऐसा पहले नहीं था। वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में ऐसे चेहरे बहुत ही कम दिखते थे जिन्होंने अपने चेहरों को ढका हुआ था। हालांकि वर्ष 2002 के विधानसभा चुनावों व 2004 तथा 2014 के लोकसभा चुनावों में भी इसका प्रचलन बढ़ा था। लेकिन इस बार के चुनाव में प्रचार और चुनावी सभाओं में भाग लेने वाला हर चौथा आदमी आपको चेहरे को लपेटे हुए दिख रहा है।

असल में उनका मकसद अपनी पहचान को छुपाना है। ताकि वे आतंकवादी कहर से बच सकें। गौरतलब है कि आतंकी फिर उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं को क्षति पहुंचाने की मुहिम छेड़ते रहे हैं जो चुनावी सभाओं में शामिल होते रहे हैं तथा प्रचार में लगे होते हैं जिनकी तस्वीर या तो अखबारों में छपी हुई उन्हें मिलतीं या फिर वे उनके चेहरों को टीवी सेटों पर देखते हैं।

एक यह भी कारण है कि चुनावी सभाओं के दौरान भाग लेने वालों को फोटोग्राफरों को कई बार मना करते हुए देखा जा रहा है। वे तो हाथ भी जोड़ते हैं कि उनकी तस्वीरों को न छापा जाए ताकि आतंकी कहर से वे बच जाएं। यह बात अलग है कि उनके निवेदन को राज्य के बाहर से आने वाले टीवी चैनलों के कैमरामैन या फिर अखबारों के फोटोग्राफर अनदेखा कर रहे हैं लेकिन राज्य के भीतर पिछले कई सालांे से कार्यरत कैमरामैन और फोटोग्राफर इस सच्चाई को जानते हुए कि आतंकवादी उन्हें क्षति पहुंचा सकते हैं उनकी तस्वीर को खींचने से पहले ही कहते हैं कि वे अपने चेहरों को ढक लें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण