लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है मुरली मनोहर जोशी की लिखी फेक चिट्ठी, मोदी-शाह पर लगे है गंभीर आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: April 14, 2019 16:01 IST

बीते दिनों कांग्रेस के यहां से एक कथित चिट्टी वायरल हुई थी। जिसके अनुसार कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लेटर लिखकर राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस चिट्ठी में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की संभावनाओं का जिक्र है। जोशी के ऑफिस ने यह साफ कर दिया था कि यह फेक चिट्ठी है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी के नाम से एक चिठ्ठी शनिवार से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लालकृष्ण आडवाणी के नाम कानपुर से लिखी इस चिट्ठी में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की संभावनाओं का जिक्र है। हालांकि, शनिवार को ही जोशी के ऑफिस ने यह साफ कर दिया था कि यह फेक चिट्ठी है। उन्होंने ऐसी कोई चिट्ठी नहीं लिखी है।

इस चिट्ठी पर समाचार एजेंसी एएनआई का लोगो भी लगा है। इसके कारण सोशल मीडिया पढ़ने के बाद लोगों ने सच मान लिया। उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस चिठ्ठी फेक होने की पुष्टि की है। 

बीते दिनों कांग्रेस के यहां से एक कथित चिट्टी वायरल हुई थी। जिसके अनुसार कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लेटर लिखकर राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। एएनआई द्वारा जारी किए गए कथित शिकायती पत्र में कहा गया था कि जब बुधवार को जब राहुल गांधी अमेठी में चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे उस दौरान हरे रंग गी लेज़र लाइट से उनके सिर पर सात बार टारगेट किया गया था।

कथित पत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से राहुल गांधी की सुरक्षा से संबंधित प्रोटोकॉल को और सख्त करने की मांग की गई थी।  राजनाथ सिंह को भेजे पत्र पर अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला के हस्ताक्षर भी दिखाए गए थे। एएनआई द्वारा चलाए गए पत्र में पूर्व पीएम राजीव गांधी ओअर इंदिरा गांधी की हत्या का भी जिक्र किया गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस