लाइव न्यूज़ :

मुंबई: मिला 2000 किलो मिठाई का ऑर्डर, मोदी का मास्क पहन लड्डू बना रहे हलवाई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 21, 2019 15:53 IST

दुकान के मालिक ने एएनआई को बताया, ''हमें मुंबई नॉर्थ से लोकसभा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से 1500-2000 किलोग्राम मिठाइयां तैयार करने का ऑर्डर मिला है, इसलिए वे मोदी जी मास्क पहने हुए हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मिठाइयां बांटने की तैयारी चल रही हैं।मुंबई में बीजेपी उम्मीदवार ने 2000 किलो मिठाइयां तैयार करने का ऑर्डर दिया है।

मुंबई के बोरिवली स्थित एक मिठाई की दुकान की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें हलवाई पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला मास्क लगाकर मिठाई बनाते हुए देखे जा रहे हैं। तस्वीरों में ढेर सारी मिठाई देखी जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार ने करीब 20 कुंतल मिठाइयों का ऑर्डर दिया है। ये मिठाइयां 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद वितरित की जाएंगी।

दुकान के मालिक ने एएनआई को बताया, ''हमें मुंबई नॉर्थ से लोकसभा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से 1500-2000 किलोग्राम मिठाइयां तैयार करने का ऑर्डर मिला है, इसलिए वे मोदी जी मास्क पहने हुए हैं।''

बता दें कि लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर आए तमाम एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर से बनती दिख रही है। 12 समाचार चैनलों-एजेंसियों के एग्जिट पोल में से 10 में बीजेपी अपने अकेले दम पर सरकार बना रही है।

वहीं, विपक्षी दल एग्जिट पोल को महज कयासबाजी करार दे रहे हैं। उनके नतीजे एग्जिट पोल से उलट होंगे। इसी के साथ विपक्षी दलों ने नतीजों बाद बनने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर गोलबंदी शुरू कर दी है। 

मंगलवार (21 मई) को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में करीब 19 विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की। बैठक में कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तेलुगू देशम पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (सेक्युलर), भारतीय मार्क्सवादी पार्टी, सीपीआईएम और डीएमके जैसी पार्टियों के नेता मौजूद रहे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और कहा कि देश भर से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुंबई उत्तर मध्यभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos