लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 : विवादित बयान देकर फंसे नवजोत सिद्धू, केस हुआ दर्ज

By भाषा | Updated: April 17, 2019 06:28 IST

 पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान विवादित भाषण देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कटिहार के बारसोई थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Open in App

 पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान विवादित भाषण देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कटिहार के बारसोई थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दिया गया है।

विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में मुस्लिम बहुल कटिहार में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुसलमानों से कहा ''ये बांट रहे हैं आपको । कटिहार के पडोसी किशनगंज लोकसभा सीट जहां से असदुद्दीन ओबैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने अपना उम्मीदवार उतरा है की ओर इशारा करते हुए सिद्धू ने कहा '' मुस्लिम भाईयों ये यहां पर ओबैसी साहेब जैसे लोगों को लाकर आपलोगों के वोट बांटकर ये जीतना चाहते हैं ''।

सिद्धू ने मुसलमानों से कहा ''यहां माइनॉरटी मजॉरटी में है। अगर तुम लोग एकजुट होकर वोट डाला तो सब पलट जाएगा । मोदी सलट जाएगा । छक्का लग जाएगा ''। इस मामले में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आपत्ति जताए जाने के साथ आज शाम भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित मुख्य निर्वाची पदाधिकारी पहुंचकर सिद्धू द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए लिखित शिकायत की थी । भाषा अनवर रंजन रंजन

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों