लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव 2019: पहली बार मतदान केंद्र पर मिल सकती है मोबाइल रखने की सुविधा

By संतोष ठाकुर | Updated: March 11, 2019 07:30 IST

इसके साथ ही पहली बार चुनाव आयोग ने फोन नंबर 1950 पर मतदाता सूची में नाम चेक करने के लिए देशव्यापी सुविधा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने इसके लिए एक निजी संगठन के साथ मिलकर निगरानी केंद्र बनाने का निश्चय किया है।मोाबइल फोन जमा कराने के लिए क्या व्यवहारिक कदम उठाए जा सकते हैं इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने निर्देश दिए हैं।

चुनाव आयोग पहली बार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मोबाइल फोन जमा कराने की सुविधा दे सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने कदम उठाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल तक आप मतदान केंद्र में बिना मोबाइल के ही प्रवेश कर सकते हैं। अगर आपके पास मोबाइल है तो आपको केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इसके साथ ही पहली बार चुनाव आयोग ने फोन नंबर 1950 पर मतदाता सूची में नाम चेक करने के लिए देशव्यापी सुविधा दी है। इसके साथ ही इस चुनाव में पहली बार सोशल मीडिया की निगरानी को लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने इसके लिए एक निजी संगठन के साथ मिलकर निगरानी केंद्र बनाने का निश्चय किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पहली बार मतदान से पहले 48 घंटे तक साइलेंट पीरियड या कोई प्रचार नहीं, का नियम प्रभावी हो सकता है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने लोकमत समूह के सवाल पर स्वीकार किया कि देश में आज के समय में सभी लोगों के पास मोबाइल है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए आए लोगों के लिए फोन जमा कराने की सुविधा होनी चाहिए, जिससे वे अपना फोन जमा कराने के बाद मतदान के लिए जा पाएं।

किसी भी मतदाता को केवल इसलिए मतदान केंद्र से नहीं लौटाया जाए कि उसके पास मोबाइल फोन है और उसके पास उसे केंद्र के बाहर जमा कराने की व्यवस्था नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हम इसको लेकर जल्द कुछ कदम उठाएंगे। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस समय मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, पानी आदि उपलब्ध कराया जाता है।

मोाबइल फोन जमा कराने के लिए क्या व्यवहारिक कदम उठाए जा सकते हैं इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। अगर कोई व्यहारिक हल निकलता है तो लोगों को मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन जमा कराने की सुविधा मिल सकती है। 

इधर, पहली बार चुनाव आयोग ने लगातार सोशल मीडिया की निगरानी करने का निर्णय किया है। आईएएमएआई के साथ मिलकर चुनाव आयोग ने निगरानी केंद्र बनाने का मन बनाया है। इसके तहत यह देखा जाएगा कि क्या कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसी तरह से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास तो नहीं कर रहा है। इसके साथ ही ये केंद्र इस बात को भी देखेंगे कि क्या चुनाव से पहले के 48 घंटे वाले साइलेंस समय में इन पर कोई प्रचार या परोक्ष प्रचार तो नहीं हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस समय मुंबई हाईकोर्ट में एक मामला चल रहा है, जिसमें जल्द सुनवाई होनी वाली है। इसी तरह से कई अन्य कदम पाइपलाइन में है। हम सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे। हमनें उम्मीदवारोंं को यह निर्देश दिया है कि वे अपने सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी दे जिससे उन पर नजर रखी जा सके। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया