लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सलाखों के पीछे रहते हुए भी लालू यादव बने हैं बिहार की राजनीति में केंद्र बिंदु

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2019 09:29 IST

लालू के अलावा शाहाबुद्दीन, राजबल्लभ, प्रभुनाथ सिंह और आनंद मोहन भी जेल में हैं. इसमें तीन नेता कभी लालू के सिपहसालार रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक जेल में बंद लालू द्वारा चुनाव को कंट्रोल करने पर पर चिंता जता चुके हैं. जेल में रहते हुए भी लालू ने पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल बांटा है.

लोकसभा चुनाव के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भले ही इस समय जेल में हैं, लेकिन महागठबंधन की सारी रणनीति उनके ईद-गिर्द ही घूम रही है. जेल में रहते हुए भी लालू ने पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल बांटा है. ऐसा आरोप विरोधियों का भी है.

लालू के अलावा शाहाबुद्दीन, राजबल्लभ, प्रभुनाथ सिंह और आनंद मोहन भी जेल में हैं. इसमें तीन नेता कभी लालू के सिपहसालार रहे हैं. उनमें दो (शहाबुद्दीन और राजबल्लभ) की बीवी और एक (प्रभुनाथ सिंह) का बेटा चुनाव मैदान में हैं. पांचवें धुरंधर आनंद मोहन हैं, जिनकी पत्नी लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ने वाली हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक जेल में बंद लालू द्वारा चुनाव को कंट्रोल करने पर पर चिंता जता चुके हैं. कुछ ऐसी ही शिकायत सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन, महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन और नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव से भी है. इन किरदारों की तरह चंदेश्वर प्रसाद वर्मा भी सवालों के घेरे में हैं. वे बालिका गृह कांड को लेकर विवादों में आई राज्य की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति हैं.

सीवान लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और बाहुबली मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को महागठबंधन ने उम्मीदवार घोषित किया है. हिना शहाब के लिए जेल से ही शाहाबुद्दीन चुनाव प्रचार को संचालित कर रहे हैं.

महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में हजारीबाग जेल में हैं, वहीं उनका बेटा रणधीर कुमार सिंह महाराजगंज सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं. सूत्रों के अनुसार प्रभुनाथ हजारीबाग से एंड़ी-चोटी का जोर लगाकर बेटे को लोकसभा में भेजने का प्रयास कर रहे हैं.

वहीं, गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन सहरसा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. उनकी पत्नी लवली आनंद शिवहर से निर्दलीय उम्मीदवार हैं. आनंद मोहन के कई समर्थक लगातार उनके संपर्क में हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष