लाइव न्यूज़ :

गांधी परिवार तैयार कर रहा है राहुल का उत्तराधिकारी? प्रियंका के बेटे रेहान राजीव वाड्रा की सार्वजनिक उपस्थिति के मायने!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2019 16:16 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान रेहान राजीव वाड्रा कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नज़र आ चुके हैं। रेहान की अमेठी में बाइक पर घूमते हुए तस्वीर भी चर्चा का विषय रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देरेहान राजीव वाड्रा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ड वाड्रा के बेटे हैं। रेहान राजीव वाड्रा का अमेठी से पहले ओडिशा के पुरी में भी राहुल गांधी के साथ नजर आए थे।

सतीश कुमार सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन कर दिया। राहुल के साथ इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका के दोनों बच्चे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया एक साथ नजर आए।

रोड शो के दौरान रेहान कई मौकों पर प्रियंका और राहुल की तरह ही लोगों का कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए। समर्थकों ने राहुल गांधी को रुद्राक्ष की एक माला सौंपी, जिसे राहुल गांधी कुछ समय तक अपने हाथ में लिए दिखे और अचानक भांजे रेहान के गले में डाल दी। भीड़ में जब किसी ने ट्रक की तरफ तस्बीह उछाली तो प्रियंका ने उसे रेहान को पहना दिया।

देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में से एक गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी में कांग्रेस की सियासी ताकत दिखी। रोड शो में प्रियंका और रॉबर्ट का जाना पहले से ही तय था, लेकिन इस तरह रेहान राजीव वाड्रा और मिराया की मौजूदगी चौंकाने वाली थी।

पूरे रोड शो में रेहान और मिराया ट्रक पर मौजूद रहे और उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। सोनिया गांधी राहुल गांधी के रोड शो में तो नजर नहीं आईं, लेकिन नामांकन के दौरान वो राहुल गांधी के साथ थीं। रेहान और मिराया राहुल के आसपास ही खड़े थे।

प्रियंका गांधी ने रेहान और मिराया के साथ सेल्फी ली

राहुल गांधी के नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ सेल्फी ली।
नामांकन के बाद प्रियंका गांधी ने दोनों बच्चों के साथ सेल्फी ली। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका की इस सेल्फी को ट्वीट किया है। इनमें प्रियंका अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ सेल्फी ले रही हैं। कांग्रेस ने कैप्शन लिखा, अपने बच्चों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा।

प्रियंका ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट किया है और लिखा है कि ये तस्वीर उससे भी अच्छी है जो सेल्फी मैंने अपने फोन में ली है। कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है।

क्या अमेठी में चौका लगाएंगे राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने पहली बार साल 2004 में अमेठी से लोकसभा चुनाव चुनाव लड़ा और जीता था।
राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी, फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से विजयी रहे थे। राहुल गांधी के अलावा अमेठी सीट से कांग्रेस के संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले केवल प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और सोनिया गांधी मौजूद रहते थे। पहली बार दोनों बच्चों साथ गए।

पहली बार रेहान डालेंगे वोटप्रियंका के बेटे रेहान पिछले साल ही 18 साल के हुए। ये पहला मौका है, जब वह लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। इस रोड शो में रेहान भी पूरी तरह से नेता के लुक में नजर आए। वह कुर्ता पैजामा और नेहरू जैकेट पहने हुए थे। रोड शो में रेहान की मौजूदगी को लोग कांग्रेस के अगले युवराज के रूप देख रहे हैं। सोशल मीडिया में कुछ लोग रेहान की रोड शो में मौजूदगी को कांग्रेस में के फेवर में लिख रहे हैं तो कुछ लोग विरोध में लिख रहे हैं। बेटी मिराया को मताधिकार के इस्तेमाल के लिए कुछ इंतजार करना होगा। वह भाई से दो साल छोटी हैं।

नेहरू-गांधी परिवार की अगली पीढ़ी मशाल थामने को तैयार

ये पहली बार है कि अमेठी में नामांकन से पहले इस तरह प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे रोड शो में शामिल हुए हों। ये राजनीतिक विरासत के सफर को अगले पड़ाव तक पहुंचाने जैसा है। ये जताने का तरीका है कि अगली पीढ़ी मशाल थामने को तैयार हो रही है। बीच में राहुल गांधी, उनके बायीं ओर बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और भांजी मिराया। दायीं ओर भांजा रेहान और बहनोई रॉबर्ट वाड्रा। भांजी मिराया सफेद सूट में और भांजा रेहान सफेद कुर्ते-पायजामे में, साथ में नेहरू जैकेट। जहां राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन कर रहे थे, वहीं रेहान और मिराया थोड़े माहौल को समझने की कोशिश कर रहे थे। राजनीति के रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत इसी तरह की रैलियों और रोड शो से होती है। उन जगहों पर भी जहां राजनीति घुट्टी में मिलती हो।

पहले भी अमेठी आते रहे हैं रेहान-मिराया

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब दोनों बच्चे ऐसे मीडिया या जनता के सामने आए हों। इससे पहले भी रेहान की अमेठी में बाइक पर घूमते हुए तस्वीर चर्चा का विषय रही थी, वहीं मिराया मां प्रियंका के साथ कई मौकों पर दिख चुकी हैं। प्रियंका, रेहान और मिराया को लेकर पहले भी अमेठी-रायबरेली के दौरों पर जाती रही हैं। पारिवारिक सियासी जमीन और लोगों से रूबरू कराने के लिए अक्सर दिग्गज राजनेता अपने बच्चों को इस तरह चुनावी क्षेत्रों में ले जाते हैं। फिर ये तो गांधी परिवार का गढ़ है। रेहान, अमेठी में रात्रि प्रवास भी कर चुके हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमेठीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019राहुल गांधीप्रियंका गांधीरेहान राजीव वाड्रामिराया वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

भारततंबाकू, पान मसाला और अन्य तंबाकू और होंगे महंगे?, सोमवार को 2 विधेयक लोकसभा में पेश, जानें क्या होंगे बदलाव

भारतभारत ने लोकतंत्र को जिया, पीएम मोदी बोले-भारत ने सिद्ध किया Democracy can deliver, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई